'सुनील सिंह मेरे मामा के चेले थे, संभल कर बोलें नहीं तो सुधार दूंगा...', तेज प्रताप यादव ने RJD नेता को दी खुली चुनौती

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Feb 2026 5:43 PM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो

Tej Pratap Yadav: पटना की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी नेता सुनील सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. पार्टी में जयचंदों की मौजूदगी, रोहिणी आचार्य के अपमान और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने सोमवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी माहौल गरमा दिया. उन्होंने आरजेडी नेता और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील सिंह पर जमकर हमला बोला. तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह ने राजद को भीतर से खोखला कर दिया है.

सुनील सिंह पर सीधा हमला

तेज प्रताप यादव ने कहा कि सुनील सिंह को अपनी हैसियत नहीं भूलनी चाहिए. उन्होंने कहा, “वो कभी मेरे मामा के चेले हुआ करते थे. उनके पीछे-पीछे घूमते थे.” तेज प्रताप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सुनील सिंह ने अपनी भाषा पर संयम नहीं रखा, तो उन्हें सुधार दिया जाएगा.

रोहिणी आचार्य के अपमान का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि सुनील सिंह ने उनकी बहन रोहिणी आचार्य का भी अपमान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ही ऐसे लोग हैं, जिन्होंने उनके परिवार को कमजोर किया. तेज प्रताप बोले, “इन्हीं लोगों ने मेरे पिता लालू यादव को बर्बाद किया. आज हालत यह है कि पार्टी में मेरे पिता की भी नहीं चलती.”

जयचंदों की वजह से सिमटी पार्टी

तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि पार्टी की दुर्गति के लिए भीतर के जयचंद जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से राजद 25 सीटों पर सिमट कर रह गई. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील सिंह ने कई बार पार्टी नेताओं का सार्वजनिक रूप से अपमान किया.

सुनील सिंह को खुली चुनौती

तेज प्रताप ने सुनील सिंह को खुली चुनौती दी. उन्होंने कहा, “मेरे सामने खड़े होकर दिखाएं. उनमें मेरे सामने बोलने की हैसियत नहीं है.” उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता लालू यादव बीच में नहीं होते, तो वह सुनील सिंह को बहुत पहले सबक सिखा देते.

जनशक्ति जनता दल पर दावा

तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि राजद के कई नेता अब उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि चूड़ा-दही भोज में लालू यादव खुद पहुंचे थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था. तेज प्रताप ने कहा कि अब यह साफ हो चुका है कि लालू यादव की असली पार्टी जनशक्ति जनता दल ही है.

अनुष्का यादव मामले पर सफाई

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि अनुष्का से उनका कोई संबंध नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि उनसे जुड़ी खबरें झूठी हैं. तेज प्रताप ने दावा किया कि उनका अकाउंट हैक किया गया और साजिश के तहत तस्वीरें वायरल की गईं.

पांच जयचंदों पर आरोप

तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि राबड़ी आवास से निकाले जाने के पीछे पांच लोग जिम्मेदार हैं. उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह का नाम लिया. तेज प्रताप ने कहा कि इन लोगों ने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है.

Also Read: उत्साह इतना कि भूल गया समर्थक कपड़े का रंग, नितिन नवीन के स्वागत में लहरा दिया अपना काला गमछा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन