Bihar Politics: RJD ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, तिवारी बोले- इनके बर्ताव से कमजोर हो रहा लोकतंत्र

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

BJP RJD

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि बीजेपी के बर्ताव के कारण देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है. संसद में हुए धक्का-मुक्की मामले पर राजद ने कहा है कि ये लोग नफरत फैलाने के काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: संसद में 19 दिसंबर को हुए धक्का-मुक्की मामले में विपक्ष के प्रदर्शन पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि प्रदर्शन तो करना ही होगा. क्योंकि, सदन में जिस तरह से सत्ता पक्ष की ओर से बर्ताव किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है. इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है. इसके खिलाफ सारे विपक्षी दल अपने-अपने स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.  मंदिर-मस्जिद विवाद पर आरएसएस चीफ की चिंता पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि आग लगाने के बाद इसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इंडिया ब्लॉक के लिए यह जीत के समान है. यह देश संविधान से चलेगा.

मोहन भागवत के बयान पर क्या बोले तिवारी

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आरएसएस चीफ को अब चिंता हो रही है, क्योंकि इनकी सरकार में भाई को भाई से लड़वाने का काम किया गया है. लोगों में नफरत फैलाने का काम किया है. अच्छी बात है कि उन्हें अब सदबुद्धि आई है. यह देश भाजपा और आरएसएस के द्वारा फैलाए गए नफरत से नहीं चलेगा. बल्कि, यह देश प्रेम और आपसी भाईचारा के साथ चलेगा. यह देश का मूल मंत्र आरएसएस चीफ को केंद्र सरकार को देना चाहिए.

तेजस्वी अन्याय के खिलाफ हैं – राजद

भाजपा की बीपीएससी अभ्यर्थियों की चिंता पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा है कि एनडीए सरकार की देन है कि जो बिहार का भविष्य बनते वह सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं. सरकार अन्याय कर रही है और अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए तेजस्वी यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ हैं. सभी को तेजस्वी यादव से उम्मीदें हैं, क्योंकि वर्तमान सरकार से इन युवाओं का भरोसा उठ चुका है. बता दें कि आरजेडी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब चार मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि आप जो सड़क पर बैठकर लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे उन्हें काफी पीड़ा हो रही है.

इसे भी पढ़ें: Ambedkar Row: ‘यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है’, शांभवी चौधरी ने जया बच्चन पर बोला हमला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन