Bihar Politics: कौन होगा राजद का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? जानिए नाम और ताजपोशी की तिथि

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jun 2025 9:03 AM

विज्ञापन

लालू यादव और तेजस्वी की तस्वीर

Bihar Politics: राजद में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत हो गई है. मंगनी लाल मंडल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि लालू प्रसाद यादव को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी जोरों पर है. इसी बीच, अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर लालू यादव को एससी आयोग से नोटिस भी मिला है.

विज्ञापन

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में संगठनात्मक बदलाव की बड़ी शुरुआत हो चुकी है. मंगनी लाल मंडल को औपचारिक रूप से पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. इस नियुक्ति के साथ ही अब पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है. राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 5 जुलाई को पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा, जहां लालू यादव की ताजपोशी की जाएगी.

लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए करेंगे नामांकन

राजद सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद इसी महीने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल करेंगे. उनके स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए अब पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है. तेजस्वी यादव पार्टी के निर्णयों में अब भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे, लेकिन कमान लालू यादव के हाथ में ही रहेगी.

अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक पर राजद की नजर

नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. राजद का फोकस अब अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक पर है. यह नियुक्ति लालू यादव की सीधी पसंद मानी जा रही है. हालांकि, तेजस्वी यादव की कोर टीम राज्य में कुशवाहा समुदाय को साधने के लिए आलोक मेहता को प्रदेश अध्यक्ष बनवाना चाहती थी, लेकिन अंततः पार्टी ने सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी.

लालू यादव नए विवाद में फंसे

इस बीच, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक नए विवाद का सामना करना पड़ रहा है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है. आयोग ने उनसे 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा है. अगर जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. आयोग के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अंबेडकर के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर यह नोटिस भेजा गया है.

Also Read: ‘ना पूछो मुझसे मेरी पहचान, मैं तो…,’ शिवभक्ति में लीन तेज प्रताप का एक और वीडियो वायरल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन