Khesari Vs Nirahua: 'हम आह भी करें तो बदनाम…', चुनाव में हार के बाद खेसारी का दर्द छलका, निरहुआ ने बताया अहंकारी लाल यादव
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Nov 2025 11:57 AM
खेसारी लाल यादव और निरहुआ की फाइल फोटो
Khesari Vs Nirahua: बिहार चुनाव में हार के बाद खेसारी लाल यादव का नया सोशल मीडिया पोस्ट फिर सुर्खियों में है. तंज भरे अंदाज में लिखा गया उनका यह मैसेज सीधे-सीधे निरहुआ और रवि किशन पर निशाना माना जा रहा है.
Khesari Vs Nirahua: बिहार चुनाव में मिली हार के बाद भोजपुरी स्टार और आरजेडी नेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसने बिहार की राजनीति को फिर गर्म कर दिया है. खेसारी ने लिखा- ‘हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता… अरे भाई, पार्टी में पद के लिए इतना बेचैनी नईखे ठीक हो. कचरा इतना मत करो कि साफ करने में घिन लगे.’ यह तंज सीधा-सीधा निरहुआ और रवि किशन पर माना जा रहा है.
‘वरिष्ठ कलाकारों को अपमानित करते हैं खेसारी’
निरहुआ ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खेसारी पर खुलकर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि खेसारी की आदत है कि वे मंच से वरिष्ठ कलाकारों को अपमानित करते हैं, लेकिन बाद में अकेले में फोन करके माफी मांग लेते हैं. निरहुआ ने इसे दोहरा चरित्र बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों का ‘सार्वजनिक अपमान ही होना चाहिए’, क्योंकि जवाब मंच पर ही दिया जाना चाहिए ताकि यह बर्ताव बंद हो.
निरहुआ ने यदमुल्ला क्यों कहा?
खेसारी का चुनावी बयान भी इस विवाद का बड़ा कारण है. खेसारी ने कभी कहा था कि राम मंदिर की जगह हॉस्पिटल बनना चाहिए था. इसी पर निरहुआ ने उन्हें ‘यदमुल्ला’ कह दिया था. अब निरहुआ ने सफाई दी है कि यह शब्द उन्होंने खेसारी की उस मानसिकता का विरोध करने के लिए कहा, जो उनके मुताबिक हिंदू भावनाओं के खिलाफ थी.
निरहुआ ने खेसारी को कहा ‘अहंकारी लाल यादव’
निरहुआ ने खेसारी को ‘अहंकारी लाल यादव’ भी कहा. उनका दावा है कि खेसारी भीड़ देखकर खुद को सबसे बड़ा कलाकार समझने लगते हैं. जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री में रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे कलाकारों का योगदान सबसे पहले रहा है, पर खेसारी इसका सम्मान नहीं करते.
छपरा से चुनाव लड़े थे खेसारी
खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे. उनकी लड़ाई बीजेपी की छोटी कुमारी से थी. इस चुनाव में खेसारी को 7600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी को 79245 वोट मिले थे. जबकि बीजेपी की छोटी कुमारी को 86845 वोट मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










