ePaper

‘तब समझेंगे काम किया…’, दलित समागम रैली में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश से कर दी ये बड़ी मांग

Updated at : 28 Feb 2025 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
jitan ram manjhi with nitish| Jitan Ram Manjhi demands Bharat Ratna for CM Nitish

सीएम नीतीश के साथ जितन राम मांझी

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ की तरफ से आज पटना के गांधी मैदान में समागम रैली आयोजित की गई थी. इसमें सीएम नीतीश भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मांझी ने सीएम से बड़ी मांग कर दी. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर राजनीति गरम है. तमाम पार्टियां अपने-अपने हिस्से की तैयारी में जुटी हुई है. वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से पटना के गांधी मैदान में दलित समागम रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिर्फ 15 मिनट कार्यक्रम में समय दे सके. इसके बाद वह कार्यक्रम को संबोधित कर चले गए. 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

रैली में हम के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे दिल के आदमी हैं. सम्राट चौधरी और संतोष सुमन आप लोग उनको समझा दीजिएगा तो वह काम करेंगे. सफाई कर्मचारी आयोग होना चाहिए. हम मुख्यमंत्री थे तो सफाई कर्मचारी आयोग का मसौदा लाए थे. पता नहीं वह मसौदा कहां चला गया. सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाए. इस दलित समागम की ओर से हम इसकी मांग करते हैं.

तब हम समझेंगे कि आप दलितों के लिए काम कर रहे हैं…

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि जब हम मुख्यमंत्री थे तो भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने का कैबिनेट में पास किया था. मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं वास्तविक रूप से 5 डिसमिल जमीन का पैसा नहीं मिल रहा है. एक दो जगह पर पैसा मिल भी रहा है तो तीन डिसमिल का मिल रहा है. केंद्रीय मंत्री मांझी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार में और दूसरे राज्यों में मकान बना कर दिया जाता है, उसी तरीके से मकान बनाकर भूमिहीन को दीजिए. लैट्रिन बाथरूम के साथ पक्का मकान बना कर देते हैं. तब हम समझेंगे कि आप दलितों के लिए काम कर रहे हैं. सीएम का समर्थन करते हुए मांझी ने कहा कि उन्होंने ठीक कहा कि ये एनडीए की बैठक नहीं है. यह किसी एक पार्टी की बैठक है इसलिए वह आए और अभिवादन देकर चले गए.

ALSO READ: Bihar Budget: 3.15 लाख करोड़ के साथ ऐतिहासिक बजट हो सकता है पेश, इन सेक्टर्स पर होगा फोकस!

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन