Bihar Politics: नवादा में जदयू नेता पत्नी के साथ बदलेंगे दल, तेजस्वी यादव के मंच पर राजद में होंगे शामिल
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Jul 2025 6:20 PM
तेजस्वी यादव
Bihar Politics : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 9 जुलाई 2025 को नवादा जिला का दौरा करने वाले है. वहां के ITI मैदान में जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव और पूर्व एमएलसी सलमान रागिव मुन्ना तेजस्वी यादव के मौजूदगी में अपनी पुरानी पार्टी जदयू के दामन छोड़कर राजद के हाथ थामेंगे. उनके साथ नवादा जिला के बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता भी राजद में शामिल हो सकते है. कौशल यादव नवादा से चार बार विधायक रह चुके हैं और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव भी कई बार जदयू से एमएलए रह चुकी हैं. कौशल यादव दो बार निर्दलीय और दो बार जदयू से चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे.
रंजन कुमार/ Bihar Politics : नवादा जिला में नवादा, गोविंदपुर, हिसुआ, वारिसलिगंज, रजौली, को मिलाकर कुल पांच विधानसभा क्षेत्र है. पिछले चुनाव में तीन पर राजद और एक-एक सीट पर भजापा और कांग्रेस ने जीत हासिल किया. इस बार नवादा में नेता दल बदल रहे हैं. ऐसे में यहां चुनावी गणित भी बदलते दिख रहा है. अगामी विधानसभा चुनाव में कौशल यादव दो सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहें है. इनमे से एक गोविंदपुर विधानसभा सीट है, और दूसरा नवादा विधानसभा सीट, एक पर वे खुद चुनाव लड़ते हैं. वहीं दूसरी सीट पर उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव. साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा.
नवादा के कई नेता बदल सकते है दल
नवादा के गोविंदपुर विधानसभा सीट पर कई वर्षों से कौशल यादव के परिवार का ही कब्जा रहा है. पिछली बार राजद से जीतने वाले विधायक मोहम्द कामरान को राजद कार्यकारिणी की बैठक में भी देखा गया. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौशल यादव के राजद में शमिल होने से कामरान पार्टी बदलते है या राजद में ही बने रहते है. वहीं दूसरी तरफ बात नवादा विधानसभा का करें तो राजद पर राजबल्लब यादव के परिवार का ही कब्जा रहा था, लेकिन इस बार का लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से पार्टी से नाराज होकर उनके भाई विनोद यादव निर्दलीय चुनाव लड़े, जिससे राजद को हार का सामना करना पड़ा. नवादा का मौजूदा विधायक राजबल्लब यादव की पत्नी विभा देवी राजद से हैं. उनका जदयू में जाना संभावित है. उनके करीबी रजौली से विधायक प्रकाशवीर भी जदयू में शामिल हो सकते हैं.
तेजस्वी यादव की जनसभा में कैसी रहेगी व्यवस्था
नवादा राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि 9 जुलाई को तेजस्वी यादव नवादा आ रहे हैं, इस दिन नवादा जिला में ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है. उस कार्यक्रम में नवादा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक माननीय कौशल यादव, उनकी पत्नी पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव एवं पूर्व एमएलसी सलमान रागीव मुन्ना समेत सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता राजद में शमिल होंगे. यह राष्ट्रीय जनता दल के लिए सौभाग्य की बात है. कार्यक्रम को लेकर राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव ने कहा कि पूरी तरह से जर्मन टेंट लगया जा रहा है, इसके साथ ही भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










