सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

Updated at : 11 Apr 2026 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar hold meeting with JDU leaders

नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सांसद बने. शपथ ग्रहण के बाद शुक्रवार की शाम ही सीएम नीतीश कुमार पटना वापस लौट आए. ऐसे में अब आज सीएम नीतीश जेडीयू नेताओं संग बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में जेडीयू की आगे की भूमिका पर चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद शाम तक नीतीश कुमार पटना लौट आए. ऐसे में अब पटना में जेडीयू और बीजेपी के बैठकों का दौर शुरू हो सकता है. आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं.

बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इसमें राज्य के नए सीएम के साथ-साथ जेडीयू की आगे की भूमिका पर भी चर्चा की जा सकती है. दूसरी तरफ बीजेपी भी बैठक करने वाली है, जिसमें नए सीएम और बिहार में नई सरकार के स्वरूप को लेकर ही चर्चा हो सकती है.

शपथ ग्रहण से पहले सीएम नीतीश ने क्या कहा था?

शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सीएम नीतीश कुमार को शपथ दिलाया. शपथ ग्रहण के एक दिन पहले सीएम ने कहा था, हम अब दिल्ली में ही रहकर काम करेंगे. वहां का सबकुछ छोड़कर अब यहीं रहेंगे. लेकिन जब उनसे बिहार के मुख्यमंत्री पद और वहां की जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे तीन-चार दिन के बाद वापस जायेंगे और सब कुछ व्यवस्थित कर देंगे. ऐसे में आज क्या कुछ गतिविधियां होती हैं, यह देखने वाली बात होगी.

बिहार में कब तक बन सकती है नई सरकार?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम नीतीश कुमार 13 अप्रैल को आखिरी कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं. 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है. इससे पहले NDA के सभी घटक दल अपने-अपने नेता का चयन करेंगे. संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल को विधायक दल के नेता का ऐलान और उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं.

दिल्ली में BJP की कैंसिल हुई बैठक

दिल्ली में प्रस्तावित भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक ऐन वक्त पर रद्द कर दी गई. यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के आवास पर होनी थी, जिसमें राज्य की आगामी रणनीति, सीट बंटवारे और संभावित नेतृत्व पर चर्चा होनी थी. बैठक रद्द होने के तुरंत बाद दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट और विजय सिन्हा पटना वापस लौट आये.

सूत्रों के अनुसार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल सहित अन्य नेता शनिवार को पटना पहुंचेंगे. बैठक में बिहार के अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन होना था. इसके अलावा कैबिनेट विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे एजेंडे में शामिल थे. लेकिन अब तक बैठक स्थगित किए जाने के पीछे आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है.

Also Read: पटना में मेट्रो साइट पर स्लैब में दबा मजदूर, लोग बोले- मदद की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे प्रशासन के लोग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन