तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी ने बताया घटिया, मीडिया का सवाल सुनते ही भड़के

Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Apr 2026 12:40 PM

विज्ञापन

अशोक चौधरी, मंत्री

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मंत्री अशोक चौधरी भड़क गए. मीडिया ने उनसे तेजस्वी यादव को लेकर सवाल किया, जिस पर वे गुस्सा गए और तेजस्वी यादव को घटिया सोच वाला इंसान बताया. इसके अलावा उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा.

विज्ञापन

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने पर विपक्ष हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था, सीएम राज्यसभा का शपथ लिए हैं, पीएम पद की थोड़ी न लिए हैं. तेजस्वी यादव के इस बयान पर आज मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार किया है. एयरपोर्ट पर मीडिया ने अशोक चौधरी से इसी बयान से जुड़ा सवाल किया, जिसे सुनते ही वे भड़क गए.

मंत्री अशोक चौधरी ने दिया ये जवाब

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, राज्यसभा जाना नीतीश जी का निर्णय है. राज्यसभा का चुनाव हुआ, उसमें वह जीते और अब शपथ लिया. जो आदमी मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राज्यसभा जा रहा है, उसके लिए ऐसी बात कर रहे हैं. यह लोग घटिया आदमी हैं. इनकी घटिया सोच है.

आगे अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए यह भी कहा कि उनके परिवार में एक ही उदाहरण है. पिताजी जेल गए थे तो माता जी को मुख्यमंत्री बना दिए थे. नीतीश जी ने तो 2014 में जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया था. उनकी मानसिक स्थिति खराब है. अब जनता ने तो इन्हें दिखा दिया है और 25 सीट पर ला दिया है. आने वाले समय में राजद का सत्यानाश होगा. इस तरह से अशोक चौधरी ने करारा जवाब दे दिया है.

शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने लिया शपथ

दिल्ली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया. इसके बाद वे शाम में ही लौट आए. सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण के बाद राज्य में नई सरकार को लेकर चर्चा तेज है. बिहार के नए सीएम फेस को लेकर अब तक सस्पेंस बरकरार है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि खरमास बाद नई सरकार बन सकती है.

तेजस्वी यादव ने कसा था तंज

तेजस्वी यादव ने कहा था, जिस तरह से इस खबर को पेश किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है जैसे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हो. उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है?

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी इच्छा होती तो वे मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीनों के भीतर राज्यसभा जाने का फैसला नहीं लेते.

Also Read: बिहार में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगी रेल फैक्ट्री, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन