'जो भारत तोड़ने की बात करते थे, अब रोजगार की बात कर रहे हैं...', कन्हैया कुमार पर बिहार BJP अध्यक्ष का तीखा हमला

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 01 Apr 2025 12:08 PM

विज्ञापन

दिलीप जायसवाल की तस्वीर

Bihar Politics: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद पर तीखा हमला करते हुए उनके नारे और आरोपों पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जो लोग कभी ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ के नारे लगाते थे, वे अब युवाओं के रोजगार की बात कर रहे हैं.”

‘कश्मीर से पत्थरबाज भागे, बिहार में विकास जारी’

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार लगातार प्रगति कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि कश्मीर में अब पत्थरबाज भी भाग चुके हैं और आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लग चुकी है. वहीं, बिहार में भी केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को गति दी है.

‘कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना’

बीजेपी अध्यक्ष ने किशनगंज सांसद डॉ. जावेद आजाद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा “आरोप लगाना और अफवाह फैलाना” है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं, जबकि मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

बिहार को केंद्र की बड़ी सौगातें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने 2024 के बजट का जिक्र करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है.” उन्होंने कहा कि-

  • अररिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना
  • पटना-पूर्णिया फोरलेन और गोरखपुर-सिलीगुड़ी 6 लेन का निर्माण
  • कोसी और माची नदी को जोड़ने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की परियोजना

जायसवाल ने कहा “इस योजना के तहत सिलीगुड़ी से नेपाल बॉर्डर होते हुए सीतामढ़ी तक सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा.”

राजनीतिक माहौल गरमाने के संकेत

बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी अपने विकास कार्यों को गिनाकर जनता को साधने में जुटी है, जबकि विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में है. आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और गरमाने के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

Also Read: बिहार में बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन से जुड़े 5 बड़े बदलाव, जिससे सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन