Bihar Politics: पीके के आरोप पर अशोक चौधरी का तगड़ा जवाब, बोले- मजबूती से विरोधियों की छाती पर चढ़कर राजनीत करूंगा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Oct 2025 3:28 PM
अशोक चौधरी और प्रशांत किशोर
Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर के आरोपों को लेकर एक बार फिर जवाब दिया. अशोक चौधरी ने कहा कि किसी के चाहने से मेरी राजनीतिक हत्या नहीं होगी. मैं बहुत मजबूती के साथ बिहार में जो विरोधी हैं उनके छाती पर चढ़कर राजनीत करूंगा.
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पारा चढ़ गया है. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक के बाद एक बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर आरोप लगाते दिखे. हालांकि, एक बार फिर अशोक चौधरी ने उन्हें तगड़ा जवाब दिया.
अशोक चौधरी ने दिया चैलेंज
उन्होंने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप लगाना अलग बात है. मैनें जहानाबाद में बयान दिया था कि मेरी घोषित संपत्ति का 200 और 500 करोड़ नहीं बल्कि घोषित संपत्ति का एक करोड़ या फिर एक धुर जमीन भी कोई दिखा देगा तो मैं मान लूंगा और उसकी गुलामी करने के लिए तैयार हूं.
किसी के चाहने से मेरी राजनीतिक हत्या नहीं होगी…
अशोक चौधरी ने यह भी बताया कि किसी के चाहने से मेरी राजनीतिक हत्या नहीं होगी. मैं बहुत मजबूती के साथ बिहार में जो विरोधी हैं उनके छाती पर चढ़कर राजनीत करूंगा. दलित का बेटा हूं लेकिन किसी से कम बाबा हमको हृदय नहीं दिया है. इस तरह से एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अशोक चौधरी ने अपनी बात रखी.
नोटिस को लेकर क्या बोले?
अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि अगर कोई जमीन खरीदता है तो क्या वह जमीन हमारी हो जाएगी? इसके साथ ही पत्रकारों के सवाल पर अशोक चौधरी ने यह भी कहा कि मेरे नोटिस का उन्होंने जवाब दिया है और अब लीगल टीम देख रही है. अदालत का समय निर्णय तो लंबा चलता है.
विपक्ष पर कसा तंज
महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि दिए जाने पर कहा कि चुनाव के ठीक पहले नहीं बल्कि यह योजना काफी पहले ही महिला सशक्तिकरण को लेकर लाई गई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए काम किया. महिला सशक्त हो उसके लिए 10 हजार दिया, आगे उनको और भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. इसे लेकर विपक्ष पर अशोक चौधरी ने तंज भी कसा. दरअसल, जिन महिलाओं के खाते में पैसे दिये गए उनसे वह पैसे वापस लिये जाने की बात कही जा रही थी, जिसे अशोक चौधरी ने नकार दिया.
Also Read: Bihar Weather: करवा चौथ को भी बादलों में छुप सकता है चांद, बदला-बदला सा है बिहार में मौसम का मिजाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










