ePaper

Bihar Politics: 4 दिनों में मर गये बिहार के 7 लाख वोटर, अब दीपंकर ने उठाये SIR के आंकड़े पर सवाल

Updated at : 11 Aug 2025 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Dipankar Bhattacharya in Dhanbad

दीपंकर भट्टाचार्य.

Bihar Politics: दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब को बेहद सामान्य जवाब बताया. उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से महागठबंधन के नेता एकजुट होकर मतदाताओं के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics:पटना. बिहार में इस साल होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कराया. विपक्ष के नेता SIR पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. अब भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि एसाईआर लोगों के मतदान के अधिकार छिनने की साजिश है. उन्होंने 22 जुलाई तक दिए गए आंकड़े और 26 जुलाई को दिए गए आंकड़ों को बेहद चौकाने वाला करार दिया. विधायक आवास में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि 22 जुलाई को मृतकों की सूची 15 लाख थी जो 26 जुलाई को बढ़कर 22 लाख हो गई. महज 4 दिनों में बिहार के 7 लाख वोटर मर गये. इसी प्रकार दूसरे स्थान पर गए मतदाता मतदाताओं की संख्या में भी देखी गई.

50 हजार वोटरों को बचा लिया गया

दीपांकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत नामों को पछले 7.50 लाख फिर 7 लाख बताया गया. 50 हजार बचा लिया गया. उन्होंने कहा कि एक-एक मतदाता की जानकारी आयोग को देनी होगी. वहीं, दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब को बेहद सामान्य जवाब बताया. उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से महागठबंधन के नेता एकजुट होकर मतदाताओं के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा करेंगे.

Also Read: MLC हो या MLA, बिहार विधानमंडल के सभी सदस्य अब कहे जायेंगे ‘विधायक’

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन