Bihar Police: बिहार में अपराधियों पर होगा चौतरफा वार, ADG ने बताया सरकार का प्लान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Sep 2025 6:33 PM
एडीजी सुधांशु कुमार
Bihar Police: बिहार पुलिस अब आधुनिक हथियारों और स्मार्ट उपकरणों से लैस होने जा रही है. इसके लिए केंद्र की प्रायोजित योजना ASUMP के तहत फंड मिलेगा, जिसमें 60% राशि केंद्र और 40% राज्य खर्च करेगा. इसका उद्देश्य पुलिस बल को टेक्नोलॉजी, वाहन और कम्युनिकेशन डिवाइस से मजबूत बनाना है.
Bihar Police: बिहार पुलिस आने वाले समय में आधुनिक हथियारों और स्मार्ट डिवाइस से लैस होने जा रही है. इसके लिए 60% राशि केंद्र और 40% राशि राज्य खर्च करेगा. यह जानकारी एडीजी सुधांशु कुमार ने पुलिस हेडक्वार्टर में दी. सुधांशु कुमार ने बताया कि इस फंड का उपयोग पुलिस बल को आधुनिक बनाने के लिए किया जाएगा.
इसमें टेक्नोलॉजी, वाहन और कम्युनिकेशन डिवाइस और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं. इस फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ही इन डिवाइस की खरीद की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए करीब 66 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. होम मिनिस्ट्री की मंजूरी मिलने के बाद इसका उपयोग किया जाएगा.
राज्य योजना के तहत पुलिस के विभिन्न प्रभागों को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग राशि दी गई है. फिलहाल राज्य के 1212 थानों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं. जबकि 176 नए थानों में कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, इसके लिए 280 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.
किस ग्रुप के लिए कितनी राशि
एसएसजी (Special Security Group)– आगामी विधानसभा चुनाव और प्रशिक्षण एवं सुरक्षा कार्य के लिए 21.37 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे.
बम स्क्वॉड– बम निरोधक दस्ता मजबूत करने के लिए 20.57 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से 10.57 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.
एसटीएफ (Special Task Force)– इस ग्रुप को मजबूत करने के लिए 6.28 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे.
ईओयू (Cyber Crime Unit)– साइबर अपराध की जांच और चुनाव सुरक्षा के लिए सुरक्षा ऑपरेशन सेंटर तैयार किया जाएगा. इसके लिए 14.75 करोड़ रुपये के साइबर उपकरण खरीदे जाएंगे.
बीएसएपी (Bihar Special Armed Police)– विभिन्न वाहिनियों को मजबूत करने के लिए 6.60 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे.
रेल पुलिस– रेल जिलों को मजबूत बनाने के लिए 44 लाख रुपये जारी किए गए हैं.
स्पेशल ब्रांच– सूचना संकलन और प्रशिक्षण के लिए 91 लाख रुपये के आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अपराधियों पर होगा चौतरफा वार
इस योजना के जरिए बिहार पुलिस अब सिर्फ हथियारों पर निर्भर नहीं रहेगी. पुलिस के पास आधुनिक तकनीक, स्मार्ट उपकरण और बेहतर संसाधन होंगे, जिससे राज्य में कानून और व्यवस्था मजबूत होगी. पुलिस की निगरानी क्षमता बढ़ेगी और अपराधियों पर नियंत्रण करना आसान होगा.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










