Kal Ka Mausam: बिहार में 13 और 14 सितंबर को होगी भयंकर बारिश, दो जिलों में ऑरेंज और बाकी जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सांकेतिक फोटो
Kal Ka Mausam: बिहार को लेकर जारी किया मौसम पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो दिन तक यहां मौसम का हाल कैसा रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्यधिक और कई जिलों में सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है.
Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक सुहावना बना रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह बात कही है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि 13 और 14 सितंबर को यहां के अररिया और किशनगंज जिले में अति भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में ठनका गिरनेऔर तेज हवा चलने की भी संभवना है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि आने वाले 48 घंटे के दौरान बिहार के 36 जिलों में बारिश हो सकती है. इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ-साथ मेघगर्जन और ठनका गिरने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहारसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली जिला शामिल है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम विभाग ने जारी की तात्कलिक चेतावनी
पटना मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान बिहार के भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका और मुंगेर जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर हर आवेदन की एंट्री अनिवार्य, ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म
नदियों का बढ़ रहा जलस्तर
लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा समेत दूसरे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा नदी बेगूसराय में सड़क पर बह रही है. पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक बराज से 1 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. इससे आसपास के इलाके में लोग काफी परेशान हो रहे हैं. नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से कमला नदी भी रौद्र रूप में है.
इसे भी पढ़ें:13 को नड्डा, 15 को मोदी और 17 को शाह के दौरे से बिहार की राजनीति गर्माएगी BJP, क्या है पार्टी का प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










