ePaper

बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, अब पति-पत्नी एक ही जिले में ले सकेंगे पोस्टिंग, जानिए प्रक्रिया

Updated at : 06 Jul 2021 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर, अब पति-पत्नी एक ही जिले में ले सकेंगे पोस्टिंग, जानिए प्रक्रिया

बिहार में पुलिस कर्मी पति-पत्नी का एक ही जिले में स्थानांतरण हो सकेगा. इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक कोषांग की ओर से एक आदेश जारी कर कहा गया है कि राज्य पुलिस में कार्यरत दंपत्तियों का यथासंभव एक ही जिला या इकाई में पदस्थापित करने के मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाता है. ऐसे में मामलों में अन्य प्रावधानों पर ही विचार किया जाता है.

विभाग की ओर से कहा गया है कि सरकारी सेवा में कार्यरत केवल उन्हीं पति-पत्नी के मामलों में विचार किया जाता है. जिनमें दोनों की सेवा ट्रांसफरेबल हो. इसके साथ ही पति-पति दोनों के बिहार पुलिस में कार्यरत रहने की स्थिति में एक ही जिला, इकाई में पदस्थापना के लिए दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ उचित माध्यम से सक्षम प्राधिकार को आवेदन देना होगा, तभी दोनों को ऐसे जिले, इकाई में पदस्थापित किया जा सकेगा. जहां वे पहले नहीं रहे हैं. इसके लिए पांच विकल्प दे सकेंगे.

जिन इकाईयों, प्रतिष्ठान में पदस्थापना के लिए अलग से मापदंड निर्धारित है. उन इकाइयों में इस आदेश के आधार पर पदस्थापना नहीं किया जा सकेगा. किसी एक कर्मी ऐसे इकाई, प्रतिष्ठान में चयनित होने पर दूसरे को अन्य प्रावधानों के अधीन पदस्थापना पर विचार किया जायेगा. जहां पति अथवा पत्नी दूसरे विभाग या संगठन में कार्यरत हो तो स्थानांतरण के अन्य नियमों को ध्यान में रखने हुए विचार किया जा सकेगा. जिसमें उक्त विभाग में पति-पत्नी की सेवा ट्रांसफरेबल होने पर भी विचार किया जा सकेगा.

Also Read: IndiGo की कोलकाता-दरभंगा फ्लाइट में दिखा अनोखा नजारा, पायलट बनकर विमान उड़ाते दिखे भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी

गृह जिले में तबादला नहीं होगा. आदेश में कहा गया है कि तबादले के क्रम में प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्य हित को ध्यान में रखा जायेगा. इस आदेश के तहत एक ही कर्तव्य स्थल पर पदस्थापना के लिए कोई अनिवार्यता या बाध्यता नहीं होगी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन