घर की कलह ने छीन ली ASI की जिंदगी! बिहार पुलिस के जवान ने जहर खाकर दे दी जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2025 9:23 AM

विज्ञापन

मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़

Bihar Suicide News: सहरसा में बिहार पुलिस के एक ट्रेनी एएसआई ने घरेलू विवाद से तंग आकर ज़हर खाकर जान दे दी. मृतक अशोक भगत हाल ही में एएसआई पद पर प्रमोशन पाकर प्रशिक्षण ले रहा था. घटना के बाद ससुराल पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, जिससे मामला और उलझ गया है. पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बिहार पुलिस के ट्रेनी एएसआई अशोक भगत ने घरेलू विवाद से तंग आकर ज़हर खा लिया और दम तोड़ दिया. मृतक सहरसा सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 का निवासी था और इन दिनों सुपौल के भीमनगर में एएसआई के पद के लिए प्रशिक्षण ले रहा था. मूल रूप से वह वैशाली में पदस्थापित था.

मंदिर के पास बेसुध हालत में पड़ा था जवान

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को अशोक भगत का अपनी पत्नी और भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह बैग और बाइक लेकर घर से निकल गया. कुछ ही घंटे बाद परिवार को जानकारी मिली कि वह सुखासन मंदिर के पास बेसुध हालत में पड़ा है. परिवार वाले तुरंत पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन मामला तब उलझ गया जब मृतक के ससुराल वाले मधेपुरा के गम्हरिया से पहुंचकर परिजनों पर हत्या का आरोप लगाने लगे. इस पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामा शुरू हो गया.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार व पुअनि खुशबू कुमारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन