पटना में सिपाही ने अपनी पत्नी का किया मर्डर, सरकारी क्वार्टर में शव मिलने से मचा हड़कंप

मौके पर पहुंची पुलिस
Patna News: पटना से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कांस्टेबल धनंजय कुमार ने अपनी पत्नी दीपिका भारती की हत्या कर दी है. महाकुंभ से लौटने के दो दिन बाद सिपाही ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
Patna News: पटना के पीरबहोर थाना परिसर में स्थित पुलिस क्वार्टर से शनिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां कांस्टेबल धनंजय कुमार ने अपनी पत्नी दीपिका भारती की हत्या कर दी है. महाकुंभ से लौटने के दो दिन बाद कांस्टेबल ने इस वारदात को अंजाम दिया है.
महाकुंभ से लौटने के दो दिन बाद हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, 2010 बैच का सिपाही धनंजय कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है. पहले ग्रामीण एसपी का बॉडीगार्ड रह चुका है. वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ पुलिस क्वार्टर में रहता था. दोनों दो दिन पहले ही महाकुंभ स्नान कर घर लौटे थे. कुंभ यात्रा से पहले उन्होंने अपनी 5 साल की बेटी को नानी के घर भेज दिया था. उसके बाद आज सुबह घटना को अंजाम दिया.
एफएसएल टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही टाउन डीएसपी दीक्षा समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
Also Read: पटना में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, आग लगने से जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत
क्या है हत्या की वजह?
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है. हत्या की असली वजह क्या थी. इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. इस घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










