पुलिस ने जहानाबाद और मसौढ़ी छोड़ बिहार बंद को बताया शांतिपूर्ण, 140 प्रदर्शनकारी हुए गिरफ्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में आज बिहार बंद का ऐलान किया गया था. जिसके बाद कई जगहों पर आज सुबह से प्रदर्शन शुरू हुआ. बिहार पुलिस के एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने कहा की जहानाबाद और मसौढ़ी में हुई घटनाओं को छोड़ बिहार बंद शांतिपूर्ण रहा.
बिहार पुलिस मुख्यालय ने जहानाबाद और मसौढ़ी में हुई घटनाओं को छोड़ बिहार बंद को बिल्कुल शांतिपूर्ण बताया है. शनिवार को हंगामा और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में देर शाम तक 140 लोग गिरफ्तार किए गये हैं.
बिहार पुलिस के एडीजी (विधि-व्यवस्था) संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार बंद के दौरान जहानाबाद में 50 और मसौढ़ी में 61 सहित कुल 140 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो बंद शांतिपूर्ण रहा. चार दिनों में कुल मिला कर इन मामलों में 130 एफआइआर हुए, जिसमें 620 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.
एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने कहा कि आइबी और स्पेशल ब्रांच ने एक-दो दिन और हंगामे का अलर्ट दिया है. इसको देखते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 35 कंपनी और करीब 4000 अतिरिक्त बल विभिन्न संवेदनशील जगहों पर तैनात कर दिया गया है. केंद्र सरकार से अर्द्धसैनिक बलों की दस कंपनी मिली है. पांच कंपनी और उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.
संजय सिंह ने कहा कि शनिवार को सुदूर क्षेत्र में तीन हजार मॉब के हंगामे के चलते फोर्स पहुंचने में समय लग गया. डीएम- एसपी भी मौके पर पहुंचे. हंगामे में हमारे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हैं. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर हंगामे में पहले उपद्रवियों के साथ कुछ छात्र भी शामिल थे, जिनकी संख्या आज लगभग नगण्य रही. उन्होंने इस मामले में कोचिंग संचालकों की भूमिका की भी जांच की बात कही.
एडीजी (विधि-व्यवस्था) ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में आकर हंगामा कर करें, अन्यथा भविष्य ही खराब होगा. उनको बाद में पुलिस वेरिफिकेशन या सरकारी योजनाओं में परेशानी हो सकती है. हंगामा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. अपनी बात सरकार के जरिये तरीके से रखें. एडीजी ने कहा कि इंटरनेट प्रभावित जिलों में अवधि समाप्त होने से पहले उनके बंद रखने या चालू करने पर विचार किया जायेगा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




