ePaper

बिहार में कितना घटा बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट, यहां देखें आज कि ताजा अपडेट

Updated at : 25 Jun 2025 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Petrol Diesel Price Today

Bihar Petrol Diesel Price Today

Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में तेल बाजार की चाल जून महीने में सबको चौंका रही है. पेट्रोल हर दिन थोड़े-थोड़े दाम से ऊपर-नीचे हो रहा है, जबकि डीजल की कीमत 10 दिनों से एक ही जगह अटकी है.

विज्ञापन

Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार में जून का महीना आम उपभोक्ताओं के लिए तेल बाजार की उलझनों और अनिश्चितताओं का प्रतीक बन गया है. जहां पेट्रोल की कीमतें हर रोज़ चुपके से ऊपर-नीचे हो रही हैं, वहीं डीज़ल एक ही जगह पर 10 दिन से जमी हुई है 92.98 रुपये प्रति लीटर.

1 जून 2025 से लेकर 25 जून तक डीज़ल की कीमत में एक पाई का भी बदलाव नहीं हुआ जबकि इस महीने इसकी अधिकतम दर 99.00 रुपये तक दर्ज की गई थी. यह असमानता उपभोक्ताओं के मन में शक और आशंका दोनों जगा रही है.

पेट्रोल के प्राइस में हलचल

पटना में पेट्रोल 25 जून को 105.60 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया, जो बीते सप्ताहों में 106.11 रुपये तक पहुंचा था. हर रोज़ 20 से 40 पैसे की घट-बढ़ अब आम लोगों की जेब पर तनाव बनकर उतर रही है. डीज़ल की 10 दिन की स्थिरता अपने पीछे कई सवाल छोड़ती है क्या सरकार कीमतों में अचानक बड़ी वृद्धि की तैयारी कर रही है?

Also Read: जीवित पिता को मृत बताकर बेटे ने नौकरी लेने की कोशिश, दरभंगा में अनुकंपा घोटाले का हुआ पर्दाफाश

जनता की बेचैनी बढ़ी, आंखें टिकी हैं तेल बाजार पर

पेट्रोल-डीज़ल की यह चाल अब सिर्फ एक आर्थिक मामला नहीं रह गया है, यह आम आदमी की रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़ा संकट बन गया है. एक तरफ वाहन चालक, दूसरी तरफ किसान और ट्रांसपोर्ट सेक्टर हर कोई इस सस्पेंस के बीच उलझा हुआ है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन