बिहार की नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार, BJP के इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

सम्राट और नीतीश की फाइल फोटो
Bihar Next CM: बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है. BJP के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच नई कैबिनेट का फॉर्मूला भी लगभग तय माना जा रहा है. जल्द ही बड़े राजनीतिक ऐलान की संभावना है. नई कैबिनेट में भाजपा के कुछ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है.
Bihar Next CM: बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है. इसके साथ ही एक नई, संतुलित कैबिनेट का गठन भी लगभग तय माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में अब BJP अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है. पार्टी और गठबंधन स्तर पर इस पर सहमति बनती दिख रही है. भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बना के भेजा है.
नई कैबिनेट का फॉर्मूला लगभग तैयार
नई सरकार के गठन के साथ ही कैबिनेट विस्तार की भी पूरी तैयारी कर ली गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 32-33 मंत्रियों के साथ फुल फ्लैज्ड सरकार बनाई जा सकती है. संभावित फॉर्मूले के तहत BJP के 15, JDU के 14, LJP (R) के 2, HAM के 1 और RLM के 1 मंत्री बनाए जा सकते हैं. मौजूदा कैबिनेट में 27 सदस्य हैं. जिसमें पहले BJP के 14 और JDU के 9 मंत्री शामिल हैं.
दिल्ली में हुई अहम बैठक
नई कैबिनेट और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग भी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के बीच करीब एक घंटे तक गहन चर्चा हुई. इसके अलावा प्रदेश स्तर पर भी बैठकों का दौर चला, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ भी रणनीति तय की गई. सूत्रों का दावा है कि CM फेस और कैबिनेट की लिस्ट लगभग फाइनल हो चुकी है.
कुछ मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
मौजूदा कैबिनेट में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. BJP कोटे से एक-दो ‘नन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों को हटाए जाने की चर्चा है. साथ ही, नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा जाने के बाद उनकी जगह खाली हो गई है, जिसे नए चेहरे से भरा जाएगा.
मिथिलांचल को मिल सकता है बड़ा प्रतिनिधित्व
इस बार कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जा रहा है. खासकर मिथिलांचल क्षेत्र से नए चेहरों को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पिछले कैबिनेट में इस क्षेत्र से मंत्रिमंडल में कम चेहरे देखने को मिले थे.
BJP कोटे से कुछ नए और चर्चित नामों पर चर्चा तेज है.
- सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी)- राजनीतिक परिवार से आते हैं, संगठन में मजबूत पकड़
- नीतीश मिश्रा (झंझारपुर)- पूर्व CM जगन्नाथ मिश्रा के बेटे, अनुभवशाली नेता हैं
- निशा सिंह (प्राणपुर, कटिहार)- महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने वाला चेहरा
- जीवेश मिश्रा (जाले, दरभंगा)- तीन बार के विधायक, पहले मंत्री रह चुके
- मिथिलेश तिवारी (बैकुंठपुर, गोपालगंज)- संगठन में मजबूत पकड़
- रजनीश कुमार (तेघड़ा, बेगूसराय)- युवा और एक्टिव नेता
मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट तक सबकुछ लगभग तय माना जा रहा है. अब सिर्फ आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, जो 14 अप्रैल को हो सकता है और पंद्रह को शपथ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




