Bihar News: खुलकर अपनी बात रखेंगी महिलाएं, जानिए बिहार में क्या है महिला आयोग की विशेष तैयारी

Published by : Rani Thakur Updated At : 26 Sep 2025 11:03 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: महिलाओं की आवाद बुलंद करने के लिए बिहार राज्य महिला आयोग एक कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. इस प्रोग्राम के तहत महिलाओं को बोलने की आजादी दी जाएगी. इस प्रोग्राम का नाम 'वूमेंस वॉइस' रखा गया है और यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा.

विज्ञापन

Bihar News: महिलाओं की आवाद बुलंद करने के लिए बिहार राज्य महिला आयोग एक कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. इस प्रोग्राम के तहत महिलाओं को बोलने की आजादी दी जाएगी. इस प्रोग्राम का नाम ‘वूमेंस वॉइस’ रखा गया है और यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के बाद शुरू होगा.

सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगे कैंप

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर कैंप लगाया जाएगा. महिलाएं इस कैंप में आकर अपनी बात रख सकती हैं. सबसे पहले इसकी शुरुआत कॉलेज से की जाएगी, उसके बाद झुग्गी-झोपड़ियां में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा. जानकारी मिली है कि पटना से इसकी शुरुआत होगी और उसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

महिलाओं को बोलने की आजादी देगा मंच

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा के अनुसार आयोग ‘वूमेंस वॉइस’ लेकर आ रहा है. उनका कहना है कि संविधान ने बोलने की आजादी तो दिया है, लेकिन महिलाएं बोल नहीं पाती हैं. बहुत सारी ऐसी बातें होती हैं जिसे महिलाएं खुलकर नहीं बोल सकती हैं. ऐसे में महिला आयोग एक मंच लेकर आ रही है, जो की वूमेंस वॉइस है. इस मंच पर महिलाएं खुलकर अपनी बात रखेंगी.  यह मंच महिलाओं को खुलकर बोलने की आजादी देगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रजिस्टर होंगे केस

वहीं, कई प्रोफेशनल महिलाएं, जो अपने पैरों पर खड़ी हैं, कमा रही हैं, सशक्त हैं, फिर भी कई गंभीर मुद्दों पर वह चुप रहती हैं. कई बार देखा जाता है कि महिलाओं को बोलने की या फिर अमूमन हंसने की भी आजादी नहीं मिलती है. यही वजह है कि महिलाओं को यह मंच दिया जा रहा है. इस दौरान जरूरत पड़ी तो महिलाओं के केस भी रजिस्टर होंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में यहां 16 करोड़ से बदलेगी 36 सड़कों की तस्वीर, सुगम यातायात के साथ विकास को मिलेगी नई गति

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन