पटना जंक्शन पर ट्रेन की इंतजार में खड़ी महिला से छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

Published by :Vivek Singh
Published at :05 May 2026 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News woman waiting train Patna Junction robbed police investigating.

पटना स्टेशन की तस्वीर

Bihar News: बिहार के राजधानी पटना जंक्शन में इन दिनों चेन छिनतई की घटना लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला प्लेटफॉर्म नंबर-5 की है. जहां ट्रेन की इंतजार में खड़ी महिला के चेन को झपट्टा मारकर एक बदमाश फरार हो गया. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है. बेखौफ अपराधी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां एक बार फिर बदमाशों ने चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है.

घटना पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नबंर-5 की है. बदमाश ने महिला की गले से सोने की चेन को छीनकर मौके से फरार हो गया हैं. घटना के बाद मौके पर दहशत फैल गई.

पीड़ित महिला की पहचान

महिला की पहचान न्यू एतवारपुर लालू पथ की रहने वाली पूनम कुमारी के रुप में हुई है. पूनम कुमारी के गले से एक बदमाश ने झपट्टा मार कर सोने की चेन छीन लिया और फरार हो गया. जानकारी अनुसार पूनम कुमारी अपने एक परिजन को अजीमाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ाने के लिए आई हुई थी.

जानें घटना किस जगह पर और कब हुआ

पूनम प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. तभी बदमाश ने घटना को अंजाम दे दिया. पूनम के अनुसार अचानक एक युवक उनके करीब पहुंचा और झपट्टा मारकर सोने की चेन को छीन लिया और रेलवे ट्रैक की ओर कूद गया. इसके बाद फिर से वह कुछ आगे बढ़ कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गया.

रेल पुलिस ने क्या बताया?

पूनम ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश फरार होने में सफल रहा.पूनम के अनुसार उनकी चेन 18 ग्राम थी और उसकी कीमत 1.50 लाख से अधिक है. इस संबंध में पूनम के बयान पर पटना जंक्शन रेल थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है. फिलहाल रेल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, और मामले की जांच में जुटी हुई है.

( पटना से नीतीश कुमार की रिपोर्ट )

Also Read: कैमूर एकता चौक और जयप्रकाश चौक पर रोजाना लगती हैं भीषण जाम, सड़कों पर घंटों रेंगती हैं गाड़ियां

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन