पटना नगर निगम ने दुकानदारों को दिया झटका, वेंडिंग जोन का किराया होगा फिक्स, 24 एजेंडों पर लगेगी मुहर

Updated:
विज्ञापन

पटना नगर निगम ऑफिस की तस्वीर

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के द्वारा कदमकुआं वेंडिंग जोन का किराया निर्धारित किया जाएगा. सभी दुकानदारों से तय किराया वसूला जाएगा. यह फैसला नगर निगम की बैठक में ली जाएगी. आज मंगलवार को नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 22वीं साधारण बैठक महापौर कार्यालय में आयोजित की जाएगी. बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लग सकती है. महापौर की अध्यक्षता में बैठक होगी.

विज्ञापन

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के द्वारा अब कदमकुआं वेंडिंग जोन का किराया निर्धारित किया जाएगा. सभी दुकानदारों से तय किराया वसूला जाएगा. यह फैसला नगर निगम की बैठक में ली जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी अनुसार आज यानी मंगलवार को नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 22वीं साधारण बैठक महापौर कार्यालय में आयोजित की जाएगी. बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लग सकती है. महापौर की अध्यक्षता में बैठक होगी.

कदमकुआं वेंडिंग जोन का किराया होगा फिक्स

मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में अहम फैसले लिए जाएंगे. बैठक का अहम एजेंडा कदमकुआं वेंडिंग जोन के दुकानदारों का किराया तय करना होगा. चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. साथ ही बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर विशेष जोर रहेगा. इसके तहत निगम इलाके में कराए गए हाई यील्ड बोरिंग,पाइपलाइन विस्तार सहित अन्य परियोजना की समीक्षा की जाएगी.

भंवर पोखर पार्क में नए हाइ यील्ड बोरिंग लगाने का प्रस्ताव

बैठक में वार्ड संख्या 2, 40 और 68 में पाइपलाइन विस्तार तथा सदाकत आश्रम,भंवर पोखर पार्क में नए हाइ यील्ड बोरिंग लगाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी जा सकती है. शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावे पार्षद मद की योजना में 1.0 से 4.0 तक की प्रगति पर भी चर्चा होगी.

नए विधुत शवदाह गृह का होगा निर्माण

जल निकासी और बुनियादी ढांचे के तहत कंकड़बाग के एफ सेक्टर दक्षिणी पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा. वार्ड-72 में बागजाफर खां घाट पर नए विधुत शवदाह गृह के निर्माण और मेनहोल की मरम्मत के लिए, मेनहोल एंबुलेंस के उपयोग जैसे प्रस्तावों पर मुहर लगनी तय है.

चैती छठ के लिए घाटों की बैरिकेडिंग

बैठक में चैती छठ 2026 के कार्यो की स्वीकृति और पिछले साल के छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर हुई बैरिकेडिंग के भुगतान से जुड़े मामलों को भी रखा जाएगा. बैठक में वार्ड-45 के एक पथ का नामकरण मानस मंदिर पथ करने के प्रस्ताव पर भी विमर्श होगा. इसमें नगर आयुक्त समेत समिति के सभी सदस्य शामिल रहेंगे.

Also Read: पटना जंक्शन पर ट्रेन की इंतजार में खड़ी महिला से छिनतई, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन