दियारा के पीपा पुल बंद होने से आवाजाही ठप, बीमार मरीजों और महिलाओं को हुई भारी परेशानी

Published by :kumarsuryakant
Published at :05 May 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
diyara pipa pool

दियारा पीपा पूल पर फंसे लोग

Danapur News: दियारा के पीपा पुल को बिना किसी आधिकारिक आदेश के दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया. जिससे पुल पर आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई. इसे लेकर एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन

Danapur News: दियारा के लाइफ लाइन कहे जाने वाले पीपा पुल को मंगलवार को दोपहर में बालू लदे नाव को पार करने के लिए खोल दिया गया है. जिससे आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया है और पुल पर दोनों ओर लंबी लाइन लग गई है. आवाजाही प्रभावित होने से बीमार मरीजों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बिना आधिकारिक आदेश के बंद किया गया पुल

दियारा के लोगों ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पुल के संवेदक द्वारा बिना किसी अधिकारी आदेश के ही पुल खोलकर बालू लदे नाव को पार कराया जा रहा है. जिससे आवागमन पूरी तरह से रुक गया है. पुल खुलने की वजह से लोग तीन घंटे से पुल पर फंसे हुए हैं. लोगों ने बताया, कोई शादी की खरीदारी करने जा रहे थे तो कोई इलाज कराने जा रहे थे सभी पुल पर फंसे हुए हैं.

एसडीओ ने कार्रवाई की बात कही

सीओ चंदन कुमार ने बताया कि पुल खुलने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. वहीं एसडीओ अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि पुल खोलने के लिए प्रशासन की ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

संजय कुमार की रिपोर्ट

Also Read: नालंदा में तेज आंधी का कहर, ताड़ के पेड़ की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन