नालंदा में तेज आंधी का कहर, ताड़ के पेड़ की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
nalanda news

चंडी थाना,नालंदा

Bihar News: नालंदा के चंडी में तेज आंधी एक परिवार पर काल बनकर गिरी. ताड़ के पेड़ की टहनी गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इन दिनों मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. कई जिलों में सुबह से धूप निकल रही है लेकिन फिर अचानक तेज आंधी और बारिश के आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब तक तेज आंधी ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया है. ताजा मामला नालंदा प्रखंड क्षेत्र के कचहरिया गांव का है. जहां तेज आंधी एक परिवार के लिए काल बनकर टूट पड़ी. इस हादसे में 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई.

मृतका चूल्हे को ढकने के लिए बाहर निकली थी

मृतका की पहचान चंडी गांव निवासी रामेश्वर रविदास की पत्नी लीला देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते आंधी इतनी तेज हो गई कि आसपास के पेड़-पौधे हिलने लगे और कई जगहों पर टहनियां टूटकर गिरने लगीं. इसी बीच लीला देवी अपने घर के बाहर बने चूल्हे को बारिश से बचाने के लिए उसे ढंकने बाहर निकली थीं.

परिवार में मचा कोहराम

परिवार के लोगों ने बताया कि जैसे ही वे चूल्हे को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही थीं, उसी दौरान तेज आंधी के कारण पास में खड़े ताड़ के पेड़ की एक बड़ी डाल और भारी पत्ता टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गया. चोट इतनी गंभीर थी कि वे मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

गांव में शोक की लहर

आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने बताया कि लीला देवी एक सरल और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं, जिनकी अचानक मौत से हर कोई सन्न रह गया.

लोगों ने मुआवजे की मांग की

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दी जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके.

चंडी से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Also Read: चिराग पासवान ने बताया कैसा होगा बिहार कैबिनेट का फार्मूला, 7 मई को शपथ लेंगे नए मंत्री, कई चेहरे बदलेंगे

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन