Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को क्यों मिला सर्विस एक्सटेंशन? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Jan 2026 1:04 PM

विज्ञापन

बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को मिला सर्विस एक्सटेंशन

Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को एक साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. साथ ही उनकी सैलेरी 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी गई. आखिर यह फैसला बिहार सरकार की तरफ से क्यों लिया गया, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के डायल 112 ड्राइवरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया. उन्हें एक साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. इसकी वजह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने यह बताई कि ERSS (इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) को लेकर 4426 पदों पर नियुक्ति होने वाली है. इसमें 3418 ड्राइवर सिपाही और 1009 ड्राइवर हवलदार शामिल हैं.

डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि अलग-अलग पदों पर भर्ती का प्रोसेस जारी है. लेकिन ड्राइवर के पदों पर नई भर्ती और ट्रेनिंग में काफी समय लगने वाला है. अगर इस बीच सेवा देने वाले ड्राइवरों का समय खत्म हो जाता, तो डायल 112 सेवा पर सीधा असर पड़ेगा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टाइम बढ़ सकता था. ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन, दानापुर के जरिए लिए गए ड्राइवरों को एक साल का सर्विस एक्सटेंशन दिया गया. साथ ही उनकी सैलेरी भी 25 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई.

सर्विस एक्सटेंशन में कितने रुपए खर्च का अनुमान?

सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि ड्राइवरों को पहले 25 हजार रुपए सैलेरी मिलती थी. अब 30 हजार रुपए कर दी गई है. इसके अलावा 4000 रुपए वर्दी भत्ता (Uniform Allowance) भी दिया जाएगा. एक साल के सर्विस एक्सटेंशन पर लगभग 161 करोड़ 11 लाख 84 हजार रुपए खर्च होने का अनुमान है.

सरकार का फैसला लॉन्ग टर्म योजना का हिस्सा

बिहार सरकार के फैसले को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह भी बताया कि यह फैसला केवल तात्कालिक व्यवस्था (Improvised Arrangement) नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की लॉन्ग टर्म योजना का हिस्सा है. इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि आम लोगों को इमरजेंसी के वक्त पुलिस सहायता समय से मिलता रहे और 112 सेवा की किसी भी हाल में प्रभावित नहीं हो.

Also Read: Bihar Politics: कांग्रेस ने विधायकों को बुलाया दिल्ली, बड़ी बैठक में राहुल-खरगे रहेंगे मौजूद, किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन