बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर दिसंबर से दौड़ेंगे वाहन, डीएम ने इन विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिया अहम निर्देश…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Aug 2024 7:37 AM
bihar road project(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bihar News: पटना जिला के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. साथ हीं कई अहम निर्देश भी दिए.
Bihar News: पटना जिला के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार को बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन, बख्तियारपुर-ताजपुर पुल, बख्तियारपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम, अथमलगोला में प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित अन्य भवनों के हो रहे निर्माण की प्रगति की जानकारी ली.
डीएम ने कहा कि बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन में करनौती के पास केवल रेलवे ओवरब्रिज का काम बचा है. उन्होंने अधिकारियों व अभियंताओं को तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसे दिसंबर तक चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बख्तियारपुर में मुक्तिधाम बनकर तैयार है. इसे नगर परिषद बख्तियारपुर को हस्तांतरित कर दिया गया है. बाढ़ एसडीओ को इसे शीघ्र शुरू कराने की बात कही.
Also Read: भोजपुर में पानी से भरे गड्ढे में ग्रामीणों ने देखा मगरमच्छ, पूरे इलाके में दहशत का माहौल…
मार्च तक इन विकास कार्यों का काम हो जाएगा पूरा
डीएम ने अथमलगोला प्रखंड के करजान में बन रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका उच्च विद्यालय और थाना भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि कार्य में अच्छी प्रगति है. उन्होंने अधिकारियों एवं अभियंताओं को अगले साल मार्च तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया.
आईटीआई का काम पूरा, पॉलीटेक्निक का जारी
उन्होंने बाढ़ आइटीआइ व पॉलिटेक्निक के भवन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि आइटीआइ का काम पूरा हो गया है. इसका संचालन भी प्रारंभ है. पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण मार्च तक पूरा होगा. बेलछी प्रखंड के निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और थाना भवन के निर्माण कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया.
डीएम ने डीसीएलआर से लंबित कार्यों की मांगी रिपोर्ट
डीएम ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को एक माह के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन व जून तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना भवन का निर्माण पूरा कराने की बात कही. करौटा-तेलमर पथ परियोजना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को तेजी से मुआवजा भुगतान करने के लिए डीएम ने कहा. डीसीएलआर को बकाश्त भूमि के रैयती/सरकारीकरण के लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया.
चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










