Bihar News: बिहार के दो जगहों पर ट्रेन से गिरकर 2 लोगों की मौत, छात्रा के पिता बोले- क्या पता था घर नहीं लौटेगी…

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के दो जगहों पर ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत हो गई. पटना के बिहटा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान छात्रा की गिरने से मौत हो गई. जबकि समस्तीपुर जिले में कोर्ट के मुंशी की मौत ट्रेन से गिरकर हुई.
Bihar News: बिहार में दो अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से गिरकर छात्रा और मुंशी की दर्दनाक मौत हो गई. पहली घटना पटना में हुई. दानापुर रेल मंडल के बिहटा स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक ग्रेजुएट की छात्रा की जान चली गई. मृतका की पहचान रानी तालाब थाना इलाके के बेरर गांव निवासी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है.
गलत ट्रेन में चढ़ीं दो छात्राएं
साथ ही गंभीर रूप से घायल सहेली की पहचान बिक्रम दतियाना निवासी अशोक मिस्त्री की बेटी मुस्कान के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं सुबह दानापुर जाने के लिए घर से निकली थी. उन्हें लोकल ट्रेन पकड़ना था, लेकिन जानकारी के अभाव में जयनगर एक्सप्रेस पर सवार हो गई. पूछने पर जब पता चला कि यह ट्रेन दानापुर में नहीं रुकती, तो दोनों घबरा गईं.
एक छात्रा की मौत जबकि एक घायल
इस दौरान चलती ट्रेन से उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण सलोनी और मुस्कान प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी, जिससे सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहेली मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई. जीआरपी ने मुस्कान को अस्पताल में भर्ती कराया.
घर से डॉक्यूमेंट लेने निकली थी छात्रा
जीआरपी प्रभारी आरती सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. रोते-बिलखते मृतका के पिता गोधन पंडित ने कहा कि सलोनी पढ़ाई में होशियार थी. सुबह दानापुर अपनी फुआ के घर डॉक्यूमेंट लेने निकली थी. हमें क्या पता था कि वह अब कभी लौटकर नहीं आएगी.
समस्तीपुर में हुई दूसरी घटना
दूसरी घटना समस्तीपुर में हुई, जहां ट्रेन से गिरकर मुंशी की मौत हो गई. यह घटना भोला टॉकीज गुमटी के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे हुई. जयनगर-पटना इंटरसिटी में डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल छीनकर कुछ बदमाश भाग रहे थे, जिसे पकड़ने में ट्रेन से गिरकर कोर्ट के मुंशी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, वह मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद दुबे टोला निवासी राजेंद्र ठाकुर के बेटे पप्पू कुमार ठाकुर (45 साल) थे.
मामले में पुलिस कर रही छानबीन
घटना के बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और उसके बाद गांव लाया गया, जहां परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है. इस घटना को लेकर रेल पुलिस ने बताया कि ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है. साथ ही घटना को लेकर छानबीन की जा रही है.
Also Read: Bihar News: पटना के इस इलाके का बदल जाएगा पूरा लुक, खूबसूरती करेगी लोगों को अट्रैक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










