Bihar News: बिहार को मिले ये दो नए रामसर साइट, यहां आने वाले टूरिस्टों को मिलेगा बेहद खास नजारे का मजा

Updated:
विज्ञापन
Bihar News two new Ramsar sites offering tourists truly unique view

बिहार रामसर साइट

Bihar News: बिहार को दो नए रामसर स्थल मिल गए हैं. बक्सर जिले का गोकुल जलाशय और पश्चिम चंपारण जिले का उदयपुर झील लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है. अब तक बिहार में रामसर स्थलों की संख्या टोटल 5 हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई जगहों को डेवलप कर आकर्षक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार को दो नए रामसर स्थल मिल गए हैं, जो लोगों को खूब अट्रैक्ट कर रहे. दरअसल, बक्सर जिले का गोकुल जलाशय जो कि 448 हेक्टेयर में फैला है और पश्चिम चंपारण जिले का उदयपुर झील जो कि 319 हेक्टेयर में फैला है, दोनों को रामसर साइट का दर्जा मिल गया है.

अब राज्य में टोटल 5 रामसर साइट

जानकारी के मुताबिक, अब राज्य में टोटल रामसर साइट की संख्या 5 हो गई है. बिहार के लिए यह उपलब्धि जैव विविधता संरक्षण और जलवायु संतुलन को लेकर बेहद खास माना जा रहा है. इसके साथ ही रामसर साइट का दर्जा मिलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा. यहां लोग खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकेंगे.

गोकुल जलाशय लोगों के लिए बेहद खास

बक्सर जिले के गोकुल जलाशय की बात करें तो, यह गंगा नदी की बाढ़ से निर्मित एक महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि है. हालांकि, गर्मियों के वक्त यह जगह दलदली क्षेत्र और खेती करने लायक जमीन में बदल जाती है. लेकिन, मानसून के वक्त पानी भर जाता है, जिससे नजारा मनोरम हो जाता है. बाढ़ के समय यह ग्रामीणों के लिए प्राकृतिक बफर का काम करता है. जानकारी के मुताबिक, यहां 50 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं. स्थानीय लोग मछली पालन, सिंचाई और खेती के लिए इस पर निर्भर हैं.

उदयपुर झील में पाई जाती है इतनी प्रजातियां

इसके साथ ही पश्चिम चंपारण जिले के उदयपुर झील की बात करें तो, यह एक प्राकृतिक ऑक्सबो झील है. यह झील उदयपुर वन्यजीव अभयारण्य से घिरी है. जानकारी के मुताबिक, यहां 280 से अधिक वनस्पति प्रजातियां और 35 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं. इसके साथ ही असुरक्षित श्रेणी की कॉमन पोचार्ड जैसी प्रजातियां भी शामिल हैं. इस तरह से यह दोनों रामसर स्थल बेहद खास मानी जा रही है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में 2 से 6 अक्टूबर के बीच होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन