मार्च माह के पहले दिन मनाया जाएगा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Feb 2026 7:53 AM
इस दिन है रवि प्रदोष व्रत
Ravi Pradosh 2026: रवि प्रदोष व्रत 2026 में 1 मार्च को रखा जाएगा. जानें त्रयोदशी तिथि, प्रदोष काल, पूजा विधि और इस दिन शिव कृपा पाने के विशेष धार्मिक महत्व.
Ravi Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. जब यह व्रत रविवार के दिन पड़ता है, तो इसे ‘रवि प्रदोष’ कहा जाता है. इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में रवि प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और इसकी पूजा विधि क्या है.
कब है रवि प्रदोष व्रत 2026?
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी 2026, शनिवार की रात 8 बजकर 43 मिनट से प्रारंभ होगी. यह तिथि 1 मार्च 2026, रविवार को शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी. प्रदोष व्रत में उदयातिथि का महत्व नहीं होता, बल्कि प्रदोष काल में पड़ने वाली त्रयोदशी को मान्यता दी जाती है. चूंकि 1 मार्च, रविवार को प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि रहेगी, इसलिए इसी दिन रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा. रविवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है.
रवि प्रदोष व्रत की पूजा विधि
इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें. मंदिर या पूजा स्थान के सामने बैठकर व्रत का संकल्प लें. सूर्यास्त से पहले पुनः स्नान करें और प्रदोष काल में भगवान शिव का गंगाजल व दूध से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतूरा, सफेद पुष्प, चंदन और अक्षत अर्पित करें. माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर विधिपूर्वक पूजा करें. इसके बाद दीपक जलाकर प्रदोष व्रत कथा सुनें या पढ़ें और अंत में शिव-पार्वती की आरती करें. पूजा के दौरान हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना अवश्य करें. इस दिन तामसिक भोजन और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए.
प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
प्रदोष व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है और विशेष रूप से सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में शिव पूजा का विधान है. मान्यता है कि इस समय भगवान शिव अपने भक्तों की प्रार्थनाएं शीघ्र स्वीकार करते हैं. श्रद्धा और नियमपूर्वक यह व्रत करने से जीवन के दुख-दर्द और बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










