ePaper

Bihar News: बिहार के इस एनएच का बाइपास बना ‘डेथ कॉरिडोर’, हादसे रोकने के लिए बन रही खास रणनीति

Updated at : 28 Nov 2025 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार के इस एनएच का बाइपास बना ‘डेथ कॉरिडोर’, हादसे रोकने के लिए बन रही खास रणनीति

Bihar News: इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सदर एसडीओ, डीटीओ, टाउन इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिस मिलकर नयी रणनीति तैयार करेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 का शहरी बाइपास लगातार डेंजर जोन बना हुआ है. बाइपास शुरू होने के बाद से अब तक दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है. चिकनी सड़क पर रफ्तार का अनियंत्रित बढ़ाव दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रहा है. जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कोशिशों के बावजूद तेज रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है. आये दिन यहां हादसों में एक या एक से अधिक लोगों की मौत हो रही है. ताजा मामला मंगलवार का है. मुठेर के पास दो बड़ी दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग पीएमसीएच में गंभीर हालत में भर्ती हैं.

लंबी होती जा रही है हादसों की सूची

इस सड़क पर हादसे की सूची काफी लंबी हो चुकी है. पिछले सप्ताह की बात करें तो गया से बारात में शामिल होकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार गड्ढे में गिर गयी, जिसमें एक शिक्षक की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गये. दूसरी घटना में लोदीपुर के पास एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी और बाइक सवार घायल हो गया. बुधवार को भी मुठेर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ. शहर के भीतर भी तेज रफ्तार का खतरा कम नहीं हुआ है. चार नवंबर को ऊंटा सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन ठेले क्षतिग्रस्त कर दिये थे. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया.

सड़कों के हिसाब से तय की जाती है गति की सीमा

परिवहन विभाग और एनएचआइ सड़क की संरचना, क्षेत्र की स्थिति और आबादी के घनत्व को देखते हुए वाहनों की गति सीमा तय करते हैं. शहरी क्षेत्रों में आमतौर पर यह सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक निर्धारित होती है और इसके लिए प्रवेश स्थल पर गति सीमा के बोर्ड भी लगाये जाते हैं. इसके बावजूद चालक इन नियमों की अनदेखी करते हैं. नतीजतन तेज रफ्तार न सिर्फ वाहन चालकों को बल्कि आम लोगों को भी दुर्घटनाओं का शिकार बना रही है. जिले में प्रतिदिन सड़क हादसे हो रहे हैं जिनमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है.

दुर्घटनाओं पर रोक को लेकर संयुक्त रणनीति बनेगी

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि पदाधिकारियों का कहना है कि जिले में नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है. अभियान के दौरान हाइ स्पीड में चलने वाले वाहन चालकों को पकड़ा जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है. ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी की जाती है. ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए सदर एसडीओ, डीटीओ, टाउन इंस्पेक्टर और ट्रैफिक पुलिस मिलकर नयी रणनीति तैयार करेंगे.

Also Read: Bihar News: समस्तीपुर में बनी अगरबत्ती से सुगंधित होगा ओमान, मिथिला मखान के निर्यात पर भी चर्चा

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन