Bihar News: बगहा में करोड़ों की लागत से बनने वाले ROB का टेंडर कैंसिल, जानिए कहां फंसा है मामला

Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jan 2026 2:12 PM

विज्ञापन

बगहा में ROB का टेंडर रद्द

Bihar News: बगहा में मंगलपुर रेलवे गुमटी पर आरओबी का निर्माण होने वाला था. लेकिन इसके लिए टेंडर रद्द कर दिया गया है. आरओबी के लिए फर्स्ट फेज का काम शुरू कर दिया था. बीच में काम रूक जाने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के कई जिलों में रेलवे स्टेशन के पास आरओबी बनाने की योजना तैयार की गई थी. इसी क्रम में बगहा शहर के एनएच–727 मुख्य मार्ग से सटे मंगलपुर रेलवे गुमटी पर आरओबी (रेल ओवरब्रिज) बनाया जाना है. इस आरओबी की लागत लगभग 69 करोड़ रुपए है. लेकिन पुल निर्माण परियोजना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आने के बाद उसका टेंडर रद्द कर दिया गया है.

जूनियर इंजीनियर ने क्या बताया?

जानकारी के मुताबिक, समय-सीमा के अंदर काम में उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं होने और निर्माण कार्य बंद कर दिए जाने के कारण विभाग ने सख्त कदम उठाया है. इस संबंध में एनएच विभाग के जूनियर इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरओबी निर्माण को लेकर अब नए सिरे से निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. विभागीय स्तर पर जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि जल्द नए ठेकेदार के जरिए पुल निर्माण का काम दोबारा शुरू कराया जा सके.

लोगों को हो रही परेशानी

जूनियर इंजीनियर ने यह भी बताया कि पहले वाले ठेकेदार की तरफ से पुल निर्माण के पहले फेज में कुछ प्रारंभिक काम किए गए थे. इसके साथ ही पुल की जद में आने वाली सड़क की खुदाई भी कर दी गई थी, जिससे लोगों का आना-जाना बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .

ROB को लेकर विभाग पूरी तरह सख्त

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विभाग पूरी तरह सख्त है. जूनियर इंजीनियर ने बताया कि फरवरी महीने के अंत से लेकर मार्च के पहले सप्ताह तक नए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. टेंडर फाइनल होते ही नए सिरे से आरओबी पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. आरओबी पुल के निर्माण से रेलवे गुमटी पर लगने वाले जाम से परमानेंट निजात मिलेगी और बगहा शहर के यात्रियों, राहगीरों और आम जनता को सुगम और सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा .

(बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 14 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, ठंड के साथ बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन