ePaper

Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 14 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, ठंड के साथ बारिश और घने कोहरे की चेतावनी

Updated at : 28 Jan 2026 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam imd cold rain dense fog alert

बिहार में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम यू-टर्न लेने वाला है. राज्य में अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान ठंड के साथ बारिश और घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. 29 और 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में कुछ एक जगहों पर घने कोहरे के भी आसार हैं.

29 और 30 जनवरी को इन जिलों में चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 जनवरी को 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में बादल गरजने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान घने कोहरे का अटैक भी झेलना पड़ सकता है.

30 जनवरी को मौसम विभाग ने 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया. इस जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और छपरा शामिल है. इन जिलों में घने कुहासे की स्थिति बनी रह सकती है. आईएमडी पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है.

24 घंटे में कैसा रहा बिहार में मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर में रहा. राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8 से 17.9 डिग्री के बीच रहा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जगहों के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 300 मीटर गयाजी में रही.

क्यों हो रहा मौसम में बदलाव ?

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजह पश्चिमी हवाओं और जेट स्ट्रीम का प्रभाव है. इसी कारण उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कहीं हल्की बारिश और कहीं घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और कोहरे के दौरान यात्रा से बचें, बिजली चमकने के समय खुले स्थानों पर न रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

Also Read: Patna News: पटना जंक्शन पर बदला पार्किंग सिस्टम, लोगों को क्यों हो रही दिक्कत?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन