Bihar News: भोजपुरी गायकों को तेजस्वी ने भेजा नोटिस तो गुस्से से आग बबूला हुई RJD की पूर्व महिला नेता, ऐसे निकाली भड़ास

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Nov 2025 4:17 PM

विज्ञापन

रितु जायसवाल और तेजस्वी यादव

Bihar News: तेजस्वी यादव ने 32 गायकों और अभिनेताओं को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा है. जिसके बाद अब उन्हीं की पार्टी की पूर्व महिला नेता रितु जायसवाल गुस्से से आग बबूला हो गई हैं.

विज्ञापन

Bihar News: आरजेडी की पूर्व महिला नेता रितु जायसवाल गुस्से में फायर हो गई हैं. तेजस्वी यादव ने रिजल्ट के बाद पहली बार कड़ा एक्शन लिया. इसके साथ ही टुनटुन यादव सहित 32 भोजपुरी गायकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ भेज दिया है. जिसके बाद उन्हीं की पार्टी आरजेडी की महिला नेता रितु जायसवाल गुस्से से आग बबूला हो गई हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिये पोस्ट शेयर कर तंज कसा है.

सोशल पोस्ट के जरिये रितु जायसवाल ने निकाली भड़ास

रितु जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जो पार्टी दल-बदल कानून के तहत अपने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कराने के लिए कोर्ट तक नहीं जा सकी, वही पार्टी आज यूट्यूबर्स के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी दे रही है. इन यूट्यूबर्स पर कार्रवाई होनी ही चाहिए. सीटों के बंटवारे में और सिंबल के वितरण में गड़बड़ी भी इन्हीं यूट्यूबर्स के कारण ही तो हुई थी.’ इस तरह से इस पोस्ट में रितु जायसवाल ने अपना भड़ास निकाला.

RJD ने 32 भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस

दरअसल, चुनावी माहौल में ‘सिक्सर के छह गोली सीना में…’ और ‘लठिया के जोर से लनटेनवा…’ जैसे गाने खूब वायरल हुए. इन गानों में RJD और उसके नेताओं का नाम लेकर ऐसे बोल रखे गए जिनका पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध नहीं था. RJD के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इन गीतों को इस तरह फैलाया गया कि जनता उन्हें पार्टी की प्रचार सामग्री समझने लगी. पार्टी का कहना है कि इन गानों ने RJD की छवि को सीधे-सीधे नुकसान पहुंचाया. जिसके कारण पार्टी ने ‘कारण बताओ नोटिस’ भेजा है.

विधानसभा चुनाव में पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

मालूम हो, रितु जायसवाल लगातार परिहार विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव थी. गांवों में जाकर लोगों से बातकर उनका समर्थन जुटा रही थी. लेकिन जब पार्टी की तरफ से उन्हें टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गई. जिसका नतीजा यह भी देखा गया था कि भाजपा की प्रत्याशी गायत्री देवी को उन्होंने कड़ी टक्कर दी. इसके साथ ही आरजेडी की प्रत्याशी को भी पीछे छोड़ दिया. ऐसे में रितु जायसवाल ने सोशल पोस्ट कर करारा तंज कसा.

Also Read: Bihar Politics: ‘खाना खाते वक्त मक्खियां भन-भनाएंगी, चिंता मत कीजिए’, उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की बातें क्यों की याद?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन