प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में 'साथी' करेगा मदद, नहीं खर्च करनी पड़ेगी मोटी फीस, जानें कैसे
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Oct 2024 11:05 AM
career guidance
Bihar News: अब इंजीनियरिंग-मेडिकल, बैंकिंग-एसएससी समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग की राह आसान होने वाली है. इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को मोटी फीस खर्च नहीं करनी पड़ेगी. इन परीक्षाओं की तैयारी करने में अब छात्रों की मदद 'साथी' करेगा.
Bihar News: अब इंजीनियरिंग-मेडिकल, बैंकिंग-एसएससी समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को कोचिंग की राह आसान होने वाली है. इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को न तो मोटी फीस खर्च करनी होगी और न ही शिक्षण संस्थानों में भेड़-बकरियों की तरह एक साथ हजारों की संख्या में बैठकर पढ़ना होगा. इन परीक्षाओं की तैयारी करने में अब छात्रों की मदद ‘साथी’ करेगा. जिससे बिहार के छात्र छात्राओं को अपना भविष्य संवारने में काफी मदद मिल सकती है.
इस पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
बता दें कि, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी वेबसाइट पर इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सेल्फ असेसमेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर इंट्रेंस एग्जाम (साथी) योजना की शुरुआत की है. इस पोर्टल पर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराकर देश की नामी गिरामी शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर, विषय विशेषज्ञ व वहां पढ़ रहे छात्रों का मार्गदर्शन निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे. बड़ी संख्या में इस प्लेटफॉर्म पर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इसका लाभ ले रहे हैं.
Also Read: पटना के होटल ताज में होगा फिल्म कॉनक्लेव का आयोजन…एक्टर, डायरेक्टर, प्रोडयूसर का कल होगा जुटान
आईआईटी कानपुर और एनसीईआरटी की है यह पहल
एनसीईआरटी इस पहल की शुरुआत आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर शुरू की है. इसके तहत एनसीईआरटी के इस पोर्टल पर आईआईटी, एनआईटी और एम्स के प्रोफेसर तथा अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक और वहां पढ़ने वाले छात्रों से पोर्टल पर रजिस्टर्ड छात्र अपने सवाल आसानी से पूछ सकेंगे. अपने विषय से संबंधित पाठ की समस्याओं का समाधान पाएंगे.
एनसीईआरटी ने यह सुविधा हिंदी-अंग्रेजी, तेलुगू-मराठी समेत अन्य भाषाओं में भी छात्रों के लिए उपलब्ध कराई है. अलग-अलग भाषा और विषयों के विशेषज्ञ प्रोफेसर छात्रों के पूछे गए सवालों का जवाब देने के लिए उपलब्ध रहेंगे.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










