Bihar News: बिहार में नई सरकार को लेकर पेच फंसा! शपथ से पहले आधी रात संजय झा और ललन सिंह दिल्ली रवाना

Sanjay Jha and Lalan Singh
Bihar News: बिहार में नई सरकार बनने की सरगर्मी तेज हो गई है. सत्ता संतुलन ऐसा बंधा है कि हर कदम पर जोड़-घटाव और राजनीतिक नफा-नुकसान का हिसाब देखा जा रहा है.
Bihar News: नई कैबिनेट के गठन को लेकर जेडीयू–भाजपा गठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग तय हो गई है. दोनों दलों के बीच मंत्रियों की संख्या बराबर रहने की सहमति बन गई है. पर विधानसभा अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी रस्साकशी तेज हो गई है.
बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह तथा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा विशेष विमान से दिल्ली रवाना हुए. दोनों नेता दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में नए मंत्रिमंडल के गठन और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चाएं तेज हैं.
जदयू–भाजपा की बराबर हिस्सेदारी, अध्यक्ष पद पर दोनों की नजर
सत्ता में भागीदारी को लेकर जदयू और भाजपा किसी भी स्तर पर असंतुलन का जोखिम नहीं लेना चाहते. दोनों दलों ने यह तय किया है कि कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बराबर रहेगी. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर दोनों ही पार्टियां पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. यह पद भविष्य की सरकार पर नियंत्रण का सबसे अहम हथियार माना जाता है, इसलिए टकराव की स्थिति बनी हुई है.
अभी विधानसभा अध्यक्ष का पद भाजपा के पास है. जदयू का तर्क है कि विधानपरिषद का सभापति पद भाजपा के पास है, विधानसभा का अध्यक्ष हमें मिलना चाहिए. जबकि भाजपा की राय में सबसे बड़ा पद (मुख्यमंत्री) जदयू के पास है तो विधानसभा अध्यक्ष पद पर उसका स्वाभाविक हक है.
ललन सिंह और संजय झा दिल्ली में, अंतिम मंथन जारी
जदयू के ललन सिंह और भाजपा नेता संजय झा दिल्ली में वरिष्ठ नेतृत्व के संपर्क में हैं. मंत्रिमंडल गठन, पदों की संख्या और चेहरों को लेकर अंतिम बातचीत चल रही है. इसका संकेत है कि निर्णय बहुत जल्द सामने आ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




