Bihar News: बिहार का ऐसा रेलवे स्टेशन जहां पूरे साल में सिर्फ 15 दिन रुकती है ट्रेन, जानिए क्या है वजह…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Sep 2025 11:52 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जहां पर ट्रेन सिर्फ 15 मिनट ही रुकती है. इस स्टेशन पर टिकट काउंटर भी नहीं है. उस रेलवे स्टेशन का नाम अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन है, जो कि औरंगाबाद जिले में स्थित है. क्या कुछ इसकी वजह है, आइए जानते है...
Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है, जहां पर ट्रेन सिर्फ 15 दिन ही रुकती है. इसके अलावा बाकी के दिन ट्रेन सरपट इस स्टेशन से होकर बिना रुके गुजर जाती है. दरअसल, इस स्टेशन का नाम अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन है. यह स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से 1.5 किलोमीटर पहले ही आता है.
पुनपुन नदी का घाट होना है खास
अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन के पास पुनपुन नदी का घाट है, जिसकी वजह से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पितृपक्ष के दौरान पहुंचते हैं. ऐसे में अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर इसी पितृपक्ष के दौरान सिर्फ 15 दिनों के लिए ही ट्रेन रुकती है. इसके अलावा बाकी के दिनों में यह स्टेशन सुनसान ही रहता है. यहां से ट्रेन बिना रुके फर्राटा भरते निकल जाती है. इस स्टेशन पर तो टिकट काउंटर भी नहीं है.

अभी 8 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का होगा ठहराव
जानकारी के मुताबिक, यह स्टेशन पंडित दिनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन (मुगलसराय) और गयाजी के बीच में पड़ता है. 7 सितंबर से पितृपक्ष की शुरूआत हुई, जिसके बाद यह 21 सितंबर तक चलेगा. ऐसे में इस अवसर पर टोटल 8 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रुक रही है. जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव इस स्टेशन पर नहीं होता है.
ऐसे लेते हैं ट्रेन का टिकट
इस स्टेशन पर टिकट काउंटर नहीं होने की वजह से पंडित दिनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन (मुगलसराय) की तरफ से आने वाले लोग गयाजी का टिकट लेते हैं और बीच में यहां उतरकर पूजा-पाठ कर लेते हैं. इसके बाद फिर वापस उसी टिकट से दूसरी ट्रेन पकड़कर गयाजी चले जाते हैं.
क्या है धार्मिक मान्यता?
स्टेशन के पुनपुन घाट पर स्थित होने के कारण धार्मिक मान्यता है कि गयाजी में पिंडदान से पहले पुनपुन नदी में प्रथम श्राद्ध करना जरूरी है. इसलिए श्रद्धालु पुनपुन नदी में श्राद्ध करने के बाद गयाजी में पिंडदान के लिए जाते हैं. इसी वजह से अनुग्रह नारायण रोड घाट स्टेशन पर 15 दिनों के लिए ट्रेन रुकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










