School Closed: पटना के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे, शीतलहर को देखते हुए DM ने जारी किया आदेश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Dec 2025 1:38 PM
पटना में 2 जनवरी तक स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर)
School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. हालात को देखते हुए पटना में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.
School Closed: बिहार में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पटना में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा कि 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे. इस आदेश के दायरे में आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, इसलिए यह फैसला उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है.
10 बजे से 3.30 तक चलेगी इन बच्चों की क्लास
हालांकि पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित न हो, इसके लिए आठवीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन समय में बदलाव किया गया है. जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, कक्षा नौवीं और उससे ऊपर की पढ़ाई अब सुबह 10 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक कराई जाएगी. इससे छात्रों को सुबह के अत्यधिक ठंड और कोहरे से राहत मिल सकेगी.
घने कोहरे की वजह से विजीबीलीटि कम
अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है. लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण घर से बाहर न निकलें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य होने तक आगे भी इसी तरह के एहतियाती कदम उठाए जा सकते हैं.
Also Read: Bihar News: चिराग के जीजा लापता! सांसद अरुण भारती को लेकर जमुई में लगा ऐसा पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










