ePaper

Bihar News: बिहार के इस शक्तिपीठ को मिलेगा भव्य कॉरिडोर-सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Updated at : 15 Dec 2025 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बिहार के इस शक्तिपीठ को मिलेगा भव्य कॉरिडोर-सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Samrat Chaudhary announced the grand corridor of Shaktipeeth Patnadevi temple in the BJP workers' felicitation ceremony

Bihar News: शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर को लेकर सरकार ने बड़ा संकेत दिया है. पटना सिटी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंदिर कॉरिडोर निर्माण और महिला सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाने की घोषणा की.

विज्ञापन

Bihar News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में सरकार की प्राथमिकताओं को साफ किया. राज्य सरकार ऐतिहासिक शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में भव्य कॉरिडोर का निर्माण कराएगी.

उन्होंने ‘दीदी पुलिस’ के गठन की घोषणा भी की, जिसका उद्देश्य स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करना होगा. यह घोषणाएं पटना सिटी स्थित गायघाट केएल सेवन में रविवार को आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में की गईं.

कार्यकर्ता सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम के बड़े एलान

बिहार की राजनीति और विकास एजेंडे को लेकर पटना सिटी से बड़ा संदेश सामने आया है. भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह के मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ी बड़ी घोषणा की, बल्कि सुशासन और महिला सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अहम फैसलों का संकेत भी दिया.

शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में बनेगा भव्य कॉरिडोर

रविवार को गायघाट स्थित केएल सेवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर के लिए कॉरिडोर का निर्माण कराएगी. उन्होंने इसे धार्मिक पर्यटन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जोड़ते हुए कहा कि यह परियोजना पटना सिटी की पहचान को और मजबूत करेगी. सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा.

सरकार की पहली कैबिनेट में ‘दीदी पुलिस’ का गठन

समारोह में उपमुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बालिकाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘दीदी पुलिस’ का गठन किया जाएगा. यह विशेष इकाई स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि सुशासन के साथ महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

सम्राट चौधरी ने मंच से यह भी कहा कि पटना साहिब विधायक रत्नेश कुमार को विधानसभा में सचेतक बनाया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुलजारबाग का नाम बदले जाने और 11 विकसित नगर बनाए जाने की बात कही, जिनमें सोनपुर और सीतामढ़ी को शामिल किए जाने का संकेत दिया गया.

Also Read: Bihar Bus Stop: बिहार में बनाये जायेंगे 700 बस स्टॉप, इतने रुपये हो रहे खर्च, लोगों को मिलेंगे ये फायदे  

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन