Bihar Bus Stop: बिहार में बनाये जायेंगे 700 बस स्टॉप, इतने रुपये हो रहे खर्च, लोगों को मिलेंगे ये फायदे  

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Dec 2025 8:07 AM

विज्ञापन

एआई जेनरेटेड इमेज

Bihar Bus Stop: बिहार में 700 बस स्टॉप बनाये जा रहे हैं. इसके साथ ही पहले से बने 150 से ज्यादा बस स्टॉप पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. जबकि कई जर्जर स्थिति में हैं. ऐसे में उत्तर और दक्षिण बिहार में लोगों की सहूलियत के लिये करीब 700 बस स्टॉप बनाये जाने की प्लानिंग है.

विज्ञापन

Bihar Bus Stop: बिहार में ग्रामीण सड़कों को सभी जिला मुख्यालयों से जोड़ा जा रहा है. ऐसे में जगह-जगह लोगों की सुविधा के लिए बस स्टॉप बनाये जा रहे हैं, लेकिन पटना सहित पूरे बिहार की स्थिति यही है कि नये बस स्टॉप बन रहे हैं और पुराने बस स्टॉप पर अतिक्रमण जारी है. कहीं बस स्टॉप पर फल मंडी, तो किसी बस स्टॉप के आगे गाड़ियों की पार्किंग हो रही है.

बिहार में बनेंगे 700 बस स्टॉप

साथ ही परिवहन विभाग के आंकड़ों को देखें, तो प्रति बस स्टॉप बनाने में लगभग 4.72 लाख की राशि खर्च हो रही है. इसके बावजूद उस स्टॉप से आम लोगों को कोई सहूलियत नहीं है. विभाग ने कुछ महीने पहले बिहार में 700 नये बस पड़ाव का निर्माण करने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक पहले के बने 150 से अधिक स्टॉप पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है और कई की स्थिति जर्जर है क्योंकि यहां बस रुकती नहीं है.

नये बस स्टॉप के बनने से लोगों को होंगे ये फायदे

  • धूप और बारिश से यात्रियों को मिलेगी निजात
  • विशेषकर दव्यांगों को अधिक सुविधा होगी
  • बस पड़ाव पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होगी
  • पड़ाव पर पुलिस और अन्य आपातकालीन नंबर होगा
  • सड़क सुरक्षा के नियमों की भी रहेगी सभी जानकारी

ग्रामीण इलाकों में बनाया जा रहा 1582 बस स्टॉप

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देने और यात्रियों के सुरक्षित पड़ाव की सुविधा के लिए ग्रामीण इलाकों में 1582 बस स्टॉप बनाया जा रहा है. प्रति बस पड़ाव एक लाख 90 हजार 300 रुपए खर्च किये जा रहे है. अभी 1026 बस पड़ाव का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जबकि 231 बस स्टॉप का निर्माण चल रहा है.

परिवहन विभाग के सचिव ने क्या कहा?

इसके साथ ही विभाग ने 534 प्रखंडों में 700 नये बस स्टॉप बनाने का निर्णय लिया है. इसमें उत्तर बिहार में 316 तो दक्षिण बिहार के जिलों में 318 बस स्टॉप बनाने का निर्णय लिया गया है. बाकी 66 बस स्टॉप निर्माण को लेकर विभाग की तरफ से जल्द ही निर्णय लिया जायेगा. परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार के मुताबिक, बस स्टॉप पर गाड़ियां रुके यह सुनिश्चित कराया जायेगा. जिन स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायत है. उसे मुक्त कराया जायेगा.

Also Read: एलाइनमेंट बदला, अब किशनगंज में 72 किमी तक गुजरेगा सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे, देखिये लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन