Bihar News: बिहार के इस जिले की ओपन एयर ऑडिटोरियम से बदलेगी सूरत, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Sep 2025 10:12 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में ओपन एयर ऑडिटोरियम लगभग बनकर तैयार हो गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि लोगों के लिए इसे दीवाली से पहले खोला जा सकता है. करीब 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे ओपन एयर ऑडिटोरियम से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ओपन एयर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग बनकर तैयार हो गया है. सिकंदरपुर लेक फ्रंट पर इसे बनाया जा रहा. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि दीवाली तक यह पूरी तरह बनकर तैयार हो सकता है, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया जायेगा. यह लोगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट की तरह होगा. कई तरह की सुविधाएं लोगों के लिए यहां मौजूद होंगी.

ऑडिटोरियम लेक फ्रंट परियोजना का अहम हिस्सा

इसे लेकर नगर आयुक्त विक्रम विरकर की माने तो, यह ऑडिटोरियम लेक फ्रंट परियोजना का अहम हिस्सा है. इसके बनने का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, करीब 213.25 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी योजना के तहत सिकंदरपुर लेक फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है. इससे शहर की खूबसूरती और भी ज्यादा निखरेगी. इसके साथ ही साथ लोगों को मनोरंजन और आराम के लिए एक बेहतर जगह उपलब्ध हो सकेगा.

ज्यादातर काम हो चुका है पूरा

दरअसल, ओपन एयर ऑडिटोरियम का काम पूरा कर लेने को लेकर 31 अक्टूबर 2025 अंतिम समय सीमा तय की गई है. हालांकि, ज्यादातर काम अब तक पूरे कर लिये गए हैं. इस ऑडिटोरियम के शहर के बीचों बीच बनने के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकेगा. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, थियेट्रिकल प्रोडक्शन और फिल्मों का भी आनंद ले सकेंगे. लोग अपने दोस्त और परिवार के साथ यहां आकर मजा कर सकेंगे.

मुजफ्फरपुर में पर्यटन को मिल सकेगा बढ़ावा

मालूम हो कई सारी योजनाएं मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चलाई जा रही है. उनमें से एक सिकंदरपुर लेक फ्रंट भी बेहद खास मानी जा रही है. नगर आयुक्त की माने तो, इसके पूरा होने के बाद शहर को एक बड़े स्तर का सार्वजनिक जगह मिलेगा. इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा भी मिल सकेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि लोग बड़ी संख्या में इस जिले की तरफ रुख करेंगे.

Also Read: Bihar Industrial Development: अब इंडस्ट्रियल हब बनेगा बिहार, सरकार ने सेट किया ये टारगेट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन