Bihar News: बिहार में यहां फैल रही लंपी स्किन डिजीज, पशुपालकों के बीच दहशत का माहौल
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Sep 2025 12:13 PM
बिहटा लंबी स्किन डिजीज से प्रभावित पशु
Bihar News: बिहार के बिहटा में लंपी स्किन डिजीज का प्रकोप फैलता ही जा रहा है. अब तक काफी संख्या में जानवर इसकी चपेट में आ गए हैं. ऐसे में पशुपालकों के बीच दहशत और बेचैनी बढ़ गई है. दरअसल, इस वजह से पशुपालकों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है.
Bihar News: (मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा) पटना के बिहटा में कई गांवों में जानवरों के बीच लंपी जैसी स्किन डिजीज फैलने लगी है. अब तक 12 से अधिक पशु इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिससे पशुपालकों में दहशत और बेचैनी बढ़ गई है. गांव के पशुपालक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी गिर नस्ल की गाय अचानक बीमार पड़ गई. पूरे शरीर पर बड़े-बड़े घाव हो गए और हालत गंभीर हो गई. डॉक्टर ने लक्षण के आधार पर इसे लंपी जैसी बीमारी बताया.
बीमारी के लक्षण
डॉक्टर के अनुसार यह एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से मक्खी और मच्छरों के जरिए फैलता है. इस बीमारी में मवेशियों के शरीर पर कठोर गांठें निकल आती हैं, तेज बुखार आता है, पैरों में सूजन हो जाती है और दूध उत्पादन काफी कम हो जाता है. इसके कारण पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.
पशु विभाग की स्थिति
बिहटा के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सिमु ने बताया कि कटेसर राघोपुर, श्रीचंदपुर, आनंदपुर सहित कई गांवों से अब तक 33 पशुओं के बीमार होने की सूचना मिली है. लक्षण के आधार पर इलाज चल रहा है. टीम लगातार प्रभावित गांवों का दौरा कर रही है और दवा उपलब्ध करा रही है. साथ ही पशुपालकों को संक्रमित पशुओं को अलग रखने और साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है.
बचाव के उपाय
विशेषज्ञों ने बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण, संक्रमित पशु को आइसोलेट करने, नियमित साफ-सफाई और पौष्टिक आहार देने पर जोर दिया है.
पशुपालक कर रहे घरेलू उपाय
स्थानीय स्तर पर पशुपालक भी अपने स्तर से इलाज की कोशिश कर रहे हैं. इसमें तुलसी, पान का पत्ता, गोल मिर्च, हल्दी और नमक को गुड़ में मिलाकर गोली बनाकर खिलाना शामिल है. इसके अलावा पशुओं को नीम या फिटकरी के पानी से धोने और बाड़े की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग पंचायतों में जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है. डॉक्टर ने बताया कि जांच के लिए सैंपल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










