यूपी-बिहार बॉर्डर पर बालू लदे ट्रकों का चक्का थमने से लगा जाम, जानें जीटी रोड पर चालकों ने क्यों रोका वाहन

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 27 Apr 2025 5:52 PM

विज्ञापन

Bihar news सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: यूपी में पकड़े जाने के भय से रविवार की सुबह से लेकर 11 बजे तक बालू लदे ट्रकों का चक्का बिहार सीमा में नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा तक थमा रहा, जिससे सुबह के वक्त जीटी रोड पर जाम की समस्या खड़ी हो गयी. काफी संख्या में चार चक्का व अन्य बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. इससे कड़ाके की धूप में वाहन चालकों सहित जीटी रोड से आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गयी.

विज्ञापन

Bihar News: यूपी खनन विभाग की जांच के चलते रविवार को जीटी रोड पर ट्रक चालकों ने अपने अपने वाहनों को रोक दिया, जिससे बिहार सीमा में नौबतपुर से लेकर कर्मनाशा तक वाहनों की लंबी कतार दिनभर लगी रही. जानकारी के अनुसार, बिहार से यूपी जाने वाले बालू लदे वाहनों को यूपी खनन विभाग का ऑनलाइन टैक्स कटाना पड़ता है. लेकिन बालू लदे वाहन टैक्स की चोरी करने के लिए बगैर टैक्स कटाये ही यूपी के विभिन्न मंडियों में पहुंच जाना चाहते हैं, जिसे देखते हुए खनन विभाग के अधिकारी राजस्व की चोरी होते देख बालू लदे वाहनों को पकड़ना चाहते हैं.

ट्रकों की लगी थी लंबी कतार

रविवार की सुबह से यूपी के अधिकारी सड़क पर उतर आये और जैसे ही बालू लदे वाहन चालकों को यह मालूम चला कि यूपी सीमा में खनन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे हैं. बालू लदे वाहनों का चक्का बिहार सीमा में थमने लगा और देखते ही देखते बालू लदे वाहनों की लंबी कतार बॉर्डर से लेकर कर्मनाशा तक पहुंच गयी. इससे जीटी रोड पर बिहार से यूपी जाने वाले रूट में सभी लेन में वाहन खड़े होते गये और देखते ही देखते जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया.

रोड पर डटे थे यूपी के अधिकारी

जाम में चार चक्का वाहन से लेकर बड़े वाहन फंसे रहे. यूपी के अधिकारी कई घंटे तक रोड पर डटे थे, जिसे लेकर बिहार सीमा में काफी संख्या में बालू लदे वाहन 11 बजे तक खड़े रहे. इस दौरान कड़ी धूप के कारण जाम में फंसे चालक बिलबिला उठे. धूप में जाम में फंसे रहने के कारण चार चक्का सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी.

Also Read: Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में प्रशांत किशोर, सीएम के गृह गांव से शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन