Bihar News: बैंक में फर्जी खाते रखा है तो हो जायें सावधान, एक्शन मोड में हैं डीजीपी

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Gopal Khemka Murder Case

डीजीपी विनय कुमार

Bihar News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फर्जी बैंक खातों की पहचान कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी में हैं. साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने फर्जी बैंक खातों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने साइबर थानाध्यक्षों से मामले को गंभीरता से दर्ज करने, साइबर अपराधियों के मोडस ऑपरेंडी की सूची बनाने और साइबर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया ताकि साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके.

साइबर क्राइम की खबरों को लें गंभीरता से

मंगलवार को डीजीपी की अध्यक्षता में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के सभा कक्ष में सभी साइबर थानों के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान के साथ कई वरीय पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे. डीजीपी ने साइबर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि हर हाल में साइबर अपराध से संबंधित मामलों को गंभीरता से दर्ज किया जाए. साइबर अपराधियों के मोडस ऑपरेंडी की सूची बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. वैसे संदिग्ध बैंक खाते जिसमें लगातार भारी मात्रा में पैसे का लेन-देन हो रहा है, उनका सत्यापन कर कार्रवाई की जाए.

हर स्तर पर मामले की जांच का निर्देश

डीजीपी ने कहा कि साइबर मामलों के अनुसंधान में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का बोझ कम किया जाए. साइबर जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाया जाए. डिजिटल अरेस्ट, चारधाम यात्रा में बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी के ट्रेंड जैसे अन्य सभी साइबर अपराधों में कार्रवाई कर ऐसे अपराधों पर रोक लगाई जाए. थाने पर साइबर अपराध की हर सूचना पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. समीक्षा बैठक में डीजीपी और एडीजी ने निर्देश दिया कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की तुलना में हाथों हाथ मिले आवेदन पर हुई प्राथमिकी की जांच साइबर थानों में की जाए. वरीय अधिकारी लगातार साइबर थानों के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरीक्षण करें.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

Posted By: रानी ठाकुर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन