Bihar News: बिहार में दिल झकझोर देने वाली घटना, बेटे ने लगाई फांसी, लाश से लिपटकर रोते-बिलखते मां ने भी तोड़ा दम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Jan 2026 11:25 AM
पटना में बेटे ने किया सुसाइड (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar News: पटना के फुलवारी शरीफ में शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. गर्दनीबाग थाना इलाके में एक बेटे ने मानसिक तनाव की वजह से फांसी लगा ली. इसके बाद बेटे को फंदे से झूलता देख मां ने शव से लिपटकर रोते-रोते दम तोड़ दिया.
Bihar News: पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके के दमरिया में शुक्रवार देर रात एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नशे की लत से उपजे पारिवारिक तनाव ने एक ही घर से मां और बेटे की जिंदगी छीन ली. बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसे फंदे से झूलता देख उसकी मां ने वहीं रोते-बिलखते हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया.
स्थानीय लोगों ने क्या बताया?
स्थानीय लोगों के अनुसार दमरिया निवासी छोटू मियां पटना के एक होटल में कुक का काम करते हैं. उनका छोटा बेटा लंबे समय से नशे का आदी था और ड्रग्स, चरस समेत अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करता था. इसको लेकर घर में आए दिन तनाव और कलह का माहौल बना रहता था. परिवार का बड़ा बेटा मोहम्मद वाजिद छोटे भाई की इस आदत और घर की बिगड़ती स्थिति को लेकर गहरे तनाव में रहता था.
बेटे ने लगाई फांसी, मां ने भी तोड़ा दम
बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात इसी मानसिक दबाव में आकर मोहम्मद वाजिद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब उसकी मां ने बेटे को फंदे से झूलता देखा तो वह बदहवास हो गई. वह बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी और उसी दौरान उसे तेज हार्ट अटैक आ गया. बेटे के पैरों के पास ही मां ने दम तोड़ दिया.
मोहल्ले में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया. अफरा-तफरी के माहौल में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मां और बेटे दोनों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद जब छोटू मियां अस्पताल पहुंचे तो मां-बेटे की मौत की खबर सुनकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
नशे की लत को बताया हादसे की बड़ी वजह
इस घटना के बाद पूरे दमरिया मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. लोग नशे की लत को इस दर्दनाक हादसे की बड़ी वजह बता रहे हैं. पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि यह घटना एक बार फिर नशे के दुष्परिणाम और उससे उजड़ते परिवारों की भयावह तस्वीर सामने लाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










