Bihar News: पटना हाई कोर्ट में लगी आग, कई फाइलें जलीं

Patna High Court
Bihar News: सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से बचाव हो गया. आग ज्यादा नहीं फैल पाई. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
Bihar News: पटना. पटना हाई कोर्ट स्थित एक कार्यालय में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया. दफ्तर में रखे एक कंप्यूटर के ज्यादा गर्म हो जाने से यह हादसा हुआ. आग की चपेट में आने से टेबल पर रखी एक दर्जन फाइलें जल गईं. सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि समय पर कार्रवाई होने से बचाव हो गया. आग ज्यादा नहीं फैल पाई. इससे बड़ा हादसा होने से टल गया.
घटना के समय बंद था कमरा
जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट के भूतल स्थित प्री रोड सेक्शन कार्यालय में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी थी. दरवाजा बाहर से बंद था. कार्यालय से धुआं निकलता देख वहां के कर्मी ने सूचना दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को दी. सूचना मिलते ही वहां खड़ी एक गाड़ी के अलावा सचिवालय अग्निशमालय से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मी आग बुझाने की कार्रवाई में जुट गए.
कंप्यूटर में आग कमरे में फैली
उन्होंने कार्यालय का ताला तोड़ा और अंदर घुसे. वहां पाया गया कि कंप्यूटर में आग लगी हुई है, जो वहां रखी फाइलों में फैल गई. आग लगने से पूरे कार्यालय में धुआं भर गया. बाद में आग को बुझाकर मशीन की मदद से हाई कोर्ट दफ्तर में भरे धुएं को बाहर निकाला गया. आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. क्षति का आकलन किया जा रहा है. लोगों का कहना है कि बहुत जरूरी दस्तावेज नहीं जले हैं, वैसे आकलन के बाद ही यह स्पस्ट हो जपायेगा.
Also Read: India Pakistan War: भारत नेपाल की सीमा सील, दो माह के लिए रात का कर्फ्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




