Bihar News: बिहार के बड़े अधिकारी पर ED का शिकंजा, इतने करोड़ की संपत्ति जब्त
ED पटना की सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: एनएचएआई से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना जोनल कार्यालय ने तत्कालीन DGM प्रभांशु शेखर की 2.85 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अस्थायी रूप से जब्त किया है.
Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना जोनल कार्यालय ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े एक भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने NHAI के तत्कालीन डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) प्रभांशु शेखर की करीब 2.85 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है.
ईडी के अनुसार, ये सभी संपत्तियां भ्रष्टाचार से अर्जित धन से खरीदी गई थीं. प्रभांशु शेखर ने यह संपत्ति अपने नाम के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी निवेश की थी, ताकि अवैध कमाई को छिपाया जा सके.
बिहार और दिल्ली में स्थित फ्लैट भी जब्त
जब्त की गई संपत्तियों में बिहार और दिल्ली में स्थित फ्लैट और जमीन शामिल हैं. इसके अलावा कई बैंक खातों में जमा रकम, सोना-चांदी के आभूषण, बीमा पॉलिसियों में किया गया निवेश और अन्य चल संपत्तियां भी ईडी की कार्रवाई के दायरे में आई हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि इन संपत्तियों का स्रोत प्रभांशु शेखर की वैध आय से मेल नहीं खाता.
परिवार के सदस्यों के खातों में छिपाई संपत्ति
ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपी अधिकारी ने भ्रष्टाचार के जरिए कमाए गए पैसे को परिवार के सदस्यों के खातों और संपत्तियों में लगाकर उसे छिपाने की कोशिश की. इसी आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.
आगे की कार्रवाई जारी
प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि फिलहाल सभी संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. मामले की जांच अभी चल रही है और आने वाले समय में इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं. ईडी ने साफ किया है कि सरकारी अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के जरिए बनाई गई संपत्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










