भोजपुर में सड़क किनारे मिली युवक की डेड बॉडी, बवाल के बाद आरा-सहार मेन रोड जाम

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: हत्या कर शव को रोड किनारे फेके जाने की आशंका जताई जा रही है. वैसे आरा के नारायणपुर में युवक का शव मिलने के बाद लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar News: पटना. बिहार के भोजपुर जिले में सड़क किनारे एक युवक की डेड बॉडी मिली है. नारायणपुर थाना क्षेत्र की वरुणा-नोनउर ग्रामीण सड़क के किनारे युवक का शव मिला है. मृतक थाना क्षेत्र के वरुणा गांव का रहनेवाला 30 वर्षीय राकेश कुमार बताया जा रहा है. हत्या कर शव को रोड किनारे फेके जाने की आशंका जताई जा रही है. वैसे आरा के नारायणपुर में युवक का शव मिलने के बाद लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं. मृतक के नाक व मुंह से खून निकलने व गले पर गहरे काले निशान से कयास लगाए है कि मारपीट के बाद गाला घोंट कर हत्या की गई है. आक्रोशित ग्रामीणों ने वरुणा चौक पर आरा – सहार मेन रोड को जाम कर रखा है.

विस्तृत खबर थोड़ी देर में

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन