राजगीर में खुलेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र, जू सफारी में शावकों की 100% सर्वाइवल दर ने बढ़ाया भरोसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jun 2025 7:39 AM
rajgir zoo safari
Bihar News: राजगीर जू सफारी में जल्द ही देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र बनने जा रहा है. शावकों की 100% सर्वाइवल दर और तेजी से बढ़ती शेरों की संख्या को देखते हुए वन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
Bihar News: बिहार के राजगीर जू सफारी में देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र बनने जा रहा है. राज्य सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यहां शेरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है और शावकों की सर्वाइवल दर 100% रही है, जो देश के अन्य केंद्रों के मुकाबले इसे खास बनाता है.
जू सफारी में अभी मौजूद हैं 11 शेर
राजगीर जू सफारी में वर्तमान में 11 शेर हैं, जिनमें पिछले तीन वर्षों में शेरों की संख्या 5 से बढ़कर 11 तक पहुंच गई है. साल 2024-2025 के भीतर ही 7 शावकों ने जन्म लिया- अगस्त में दो, नवंबर में तीन और जनवरी में दो शावक. सभी शावक स्वस्थ हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि यहां का वातावरण शेरों के संरक्षण और प्रजनन के लिए अत्यंत अनुकूल है.
मंत्री ने क्या कहा?
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि राजगीर का प्राकृतिक वातावरण शेरों के जीवन चक्र के लिए उपयुक्त है. इसलिए इसे प्रजनन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है. यह केंद्र 20.54 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, जो पहले से ही शेर सफारी के अंतर्गत आता है.
अन्य वन्य प्राणियों के लिए भी अनूठा स्थल है जू सफारी
राजगीर जू सफारी न सिर्फ शेरों के लिए, बल्कि अन्य वन्य प्राणियों के लिए भी एक अनूठा स्थल है. यहां 20.50 हेक्टेयर में बाघ सफारी, 20.63 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी, 20.60 हेक्टेयर में भालू सफारी और 45.62 हेक्टेयर में हिरण, चीतल व सांभर के लिए सफारी विकसित की गई है. इसके अलावा, 10.74 हेक्टेयर में वर्ल्ड एवियरी और 0.38 हेक्टेयर में बटरफ्लाई पार्क भी पर्यटकों को आकर्षित करता है.
राजगीर में जैव विविधता का स्तर बेहतर है और वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह क्षेत्र भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व का केंद्र बन सकता है. शेर प्रजनन केंद्र की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने 26 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










