Bihar Rain Alert: बिहार के इन 12 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने 26 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 16 Jun 2025 6:40 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच आज कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. सोमवार को राज्य के पूर्वी और उत्तरी जिलों में तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान वज्रपात का भी खतरा जताया गया है. वहीं, दक्षिणी बिहार के जिलों में देर शाम मौसम में बदलाव की संभावना है. पटना समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, लेकिन उमस से फिलहाल राहत की उम्मीद कम ही दिख रही है.

17 से 20 जून के बीच एंट्री ले सकता है मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि 17 से 20 जून के बीच बिहार में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है. अनुमान है कि 25 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी. इस बार सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है.
पिछले 24 घंटा कैसा रहा मौसम
बीते 24 घंटे की बात करें तो रविवार को भागलपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि औरंगाबाद, कैमूर, और दरभंगा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे. पटना में हल्की धूप के बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल करती रही. राज्य में सबसे अधिक तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास में दर्ज किया गया, जबकि पटना का तापमान 38.7 डिग्री रहा. बांका का तापमान सबसे कम 35.5 डिग्री दर्ज किया गया.
बक्सर में आकाशीय बिजली गिरने से नाबालिग की मौत
इधर, बक्सर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. पश्चिम डेरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई. मृतक की पहचान आकाश कुमार (13), पिता रामशंकर यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि वह खेत में भैंस चरा रहा था, तभी तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और उसकी मौके पर ही जान चली गई. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है.
Also Read: बिहार में फिर अटक गई मानसून की रफ्तार, मौसम विभाग ने बताया अब किस दिन से बरसेंगे बादल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










