ePaper

Bihar News: सीएम नीतीश के चौथे चरण के कार्यक्रम में भी बदलाव, 6 फरवरी के बदले इस दिन मुंगरे जाएंगे मुख्यमंत्री

Updated at : 27 Jan 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar News: सीएम नीतीश के चौथे चरण की यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किए गए हैं. इससे पहले उनकी तबीयत अचानक खराब होने से तीसरे चरण की यात्रा में भी बदलाव किये गए थे. बताया गया कि सीएम नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब होने से उनका पूर्णिया दौरा रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में एक बार फिर से बदलाव किया गया है. सीएम नीतीश के प्रगति यात्रा का यह चौथा चरण है, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है. चौथे चरण के तहत सीएम नीतीश 6 फरवरी को मुंगेर जिले के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अब इस कार्यक्रम के समय में बदलाव करते हुए इसे एक दिन पहले कर दिया गया है. यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुंगेर में प्रगति यात्रा अब 6 फरवरी को नहीं बल्कि 5 फरवरी को ही होगी. प्रगति यात्रा के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे. इस बात की सूचना अपर सचिव सुमन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है.

अचानक बिगड़ी सीएम नीतीश की तबीयत

बीते दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनका पूर्णिया दौरा रद्द कर दिया गया. नीतीश कुमार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हो सके. नीतीश कुमार हर साल दलित टोले में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होते थे, इस बार वहां भी नहीं गए. फिलहाल वो सीएम आवास में आराम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है. डॉक्टरों की सलाह पर सीएम नीतीश कुमार के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं. उन्हें सर्दी और बुखार होने की बात कही जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीसरे चरण की यात्रा में बदलाव

सीएम की तबीयत खराब होने के बाद उनके तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया. 27 जनवरी को प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया जाने वाले थे. सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन इसी बीच सीएम की तबीयत अचानक खराब हो गई. सूत्रों की माने तो गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को सर्दी लग गई है, जिसके कारण उनकी तबीयत थोड़ी खराब हो गई है. इसे देखते हुए उनकी प्रगति यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम में बदलाव किया गया. कैबिनेट विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूर्णिया में होने वाली सीएम की प्रगति यात्रा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है.

ALSO READ: Bihar Politics: सीएम नीतीश के बेटे की राजनीति में इंट्री पर बोले जदयू नेता आनंद मोहन, इस सवाल पर भड़के

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन